रायसेन। किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रायसेन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात का ग्राम बागौद में पकड़ी गई नकली डीएपी खाद को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया इसके ज्ञापन में कहा गया कि नकली खाद को लेकर जो जांच की गई है उसमें इन बिंदुओं को भी जांच की जाए 1. इन्दौर निवासी पराग जैन खाद की नई बोरी सप्लाई करता था पराग जैन शहिद को बोरियां उपलब्ध कराई।
2. जो ट्रक जप्त किया है उसमें खाद की नई बोरियां हैं।
3. पराग जैन के पास नई खाद की बोरी कहां से आई।
4.पराग जैन ने शहिद के अलावा देश में कहां-कहां खाद् बोरी सप्लाई की।
5. पराग जैन को नई खाद की बोरी कौन उपलब्ध कराता था।
6.खाद की नई बोरी किस फैक्ट्री पर छपाई होती है।
7. जिस फैक्ट्री में खाद की बोरी की छपाई होती है उस फैक्ट्री वाले को नहीं पकड़ा गया।
8.जिस फैक्ट्री में खाद की बोरी छपती थी वहां से देश और प्रदेश में कहां-कहां बोरियां जाती थी।
9.जहाँ बोरियां जाती थी वहां के नकली खाद बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
10.नकली खाद बेचने में बहुत सारे व्यक्ति संलिप्त हैं उस पूरी चैन के खिलाफ कार्यवाही की जाये।
11. नकली खाद बेचने वालों में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ रासुका लगाई जाये।
कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है इस पर चोट की है देश की अर्थव्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। इस प्रतिनिधि मंडल में किसान जागृति संगठन के कार्यालय प्रभारी विजय चौक से और राजेंद्र सिंह राजपूत मलखान सिंह ठाकुर शामिल थे
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।