Let’s travel together.

बैंक से घर पहुंची और छत से लगा दी छलांग, महिला असिस्टेंट मैनेजर ने क्यों किया सुसाइड?

0 53

आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर ने अपने अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान दे दी. वह बैंक में नौकरी मिलने के बाद काम के दबाव में थीं. घटना के बाद सनसनी फैल गई. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना गुरुवार को हैदराबाद के बाचुपल्ली पुलिस स्टेशन इलाके में हुई.

मृतका की पहचान आंध्र प्रदेश के पीथापुरम की कोटा सत्यलावन्या (32 वर्ष) के रूप में हुई. वह अपने पति के साथ हैदराबाद के बाचुपल्ली केआरसीआर कॉलोनी में एमएन रेजीडेंसी में रह रही थी. उनकी शादी पांच साल पहले उसी इलाके के बथुला वीरमोहन से हुई थी. पति आईटी कर्मचारी हैं. वहीं, मृतका सत्यलावन्या बाचुपल्ली राजीव गांधी नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थी.

बैंक में काम के दबाव की करती थी शिकायत

मृतका के चाचा एआरएसवी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि सत्यलावन्या ने उन्हें कई बार उस बैंक में बढ़ते दबाव के बारे में बताया था, जहां वह काम कर रही थी. एक अधिकारी के मुताबिक, बाचुपल्ली पुलिस उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतका के चाचा ने बताया कि सत्यलावन्या अक्सर अपने रिश्तेदारों से बैंक में काम के दबाव की शिकायत करती थी. वह शुक्रवार को संक्रांति पर घर जाने की तैयारी कर रही थी. वह गुरुवार को हमेशा की तरह बैंक गई थी.

छत से कूदकर दे दी जान

बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को बताने के बाद वह उसी दोपहर घर आ गई. उन्होंने बताया कि घर आने पर सत्यलावन्या टेंशन में थी. वह अचानक सीधे अपार्टमेंट की छत पर गई और वहां से नीचे कूद गई. जब परिवारवालों को जानकारी हुई तो वह वहां पहुंचे और गंभीर रूप से घायल होने पर उसे पास के एसएलजी अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साँची में आयोजित रामलीला में रामलीलाओ का चित्रण     |     ग्राम पंचायत गुलगांव मे आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 डोलाघाट पर दो कार आपस में भिड़ी     |     आज भक्तिभाव से मनेगी संत शिरोमणी गुरु घासीदाम बाबा की 268 वी जयंती     |     नशे में धुत महिला ने पुलिस थाना के सामने दूध मुही बच्ची के साथ लगाई खुद को आग     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन     |     सिख प्रीमियर लीग 2024 का आज  समापन     |     नहर का ओवरफ्लो का पानी किसान के खेत में घुसा फसल हुई बर्बाद     |     ग्राम झिरी में बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री तथा  जनप्रतिनिधियों ने की पूजा-अर्चना     |     पतंजलि  के  ब्रांड “रुचि स्टार” के नाम और लोगो की कॉपी कर मिलते जुलते फर्जी नाम एसटीआर गोल्ड के नाम से तेल निर्माण करने वाली कंपनी का भांडा फोड़     |     भानपुर से  सलामतपुर चौराहे तक रोड पर हो रहा डामरीकरण, 3 साल बाद ग्रामीणों को गड्ढों से मिलेगी निजात     |     ग्रामीण क्षेत्रो में उर्वरक शक्ति बनाए रखने के लिए किसान कर रहे प्राकृतिक खादों का प्रयोग      |     सब्जियों के दाम गिरे, विक्रेताओं का कहना  लागत भी नहीं निकल रही      |     भोपाल एम्स हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन     |     बेगमगंज बांद्रा क्षेत्र फायर फाइटर से हुआ लैस     |     स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री रघुवीर चरणजी शर्मा की 102वीं जन्मजयंती मनाई गई     |     सीआरपीएफ अफसर पूनम गुप्ता ने राष्ट्रपति भवन में लिए फेरे, प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू भी पहुंचीं     |     फिल्म छत्तीसगढ शहीद 76 के हुए ऑडिशन     |     जिला स्तरीय पांच दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर  प्रारंभ      |     भूमि पूजन एवं ध्वज स्थापना हेतु सिद्धेश्वरी मंदिर  से ध्वज यात्रा  निकली     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811