Let’s travel together.

ग्रामीण अंचलों में मनाया गया बाल दिवस , स्कूलों में लगाए गए स्टॉल

0 71

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज, एकीकृत शासकीय कन्या शाला दीवानगंज , शासकीय माध्यमिक शाला अंबाडी, पीएमश्री हाई स्कूल सेमरा सहित आसपास के गांव में स्थित शाला में बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, खानपान, पहनावे और शिक्षा के बारे में विचार-विमर्श किया गया।विद्यार्थियों ने स्कूल प्रांगण में कई प्रकार के स्टाल लगाए थे। लगाए गए स्टॉल से सभी विद्यार्थियों ने खाने-पीने सहित कई सामान की खरीदारी की।

शिक्षकों द्वार छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं गई। शिक्षकों द्वारा लक्ष्‌य निर्धारित कर पढ़ाई कर ,जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर शाला परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और देशभक्ति से प्रेरित पोस्टरों से सजाया गया था।
बाल दिवस के अवसर पर स्कूल और दूसरे संस्थानों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। इसमें स्पीच यानी भाषण प्रतियोगिता भी शामिल है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिनका बच्चों से विशेष प्रेम था और उनके देहांत के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाने की घोषणा की गई। जोकि हमारे पहले

प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन भी है। पीएम नेहरू जी एक महान लेखक होने के साथ एक इतिहासकार भी थे, जिन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। उस जमाने में हम बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसलिए हम उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी के जन्मदिन पर हम न केवल उन्हें याद करते हैं बल्कि बच्चों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करते हैं। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि सभी बच्चों को उनके अधिकार मिलें और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिले।
प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू कहा करते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और वह बगीचे में खिले हुए फूल हैं। हमें उनका ध्यान रखना चाहिए और उन्हें प्यार देना चाहिए। क्योंकि वही हमारे देश को आगे ले जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811