मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों और पहाड़ों पर
तीन दिन से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के समय तापमान में भारी गिरावट के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ों पर सुबह-सुबह धुएं की लहर दिखाई दी, जिससे मौसम और ज्यादा सर्द हो गया है। क्षेत्र में तीन दिन से ठंडी हवाएँ लगातार चल रही हैं, जिसके कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कई सालों में नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात रही। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरभारत से आ रही ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 3 दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने का संकेत दिया है।