Let’s travel together.

रायसेन सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के छात्र सत्यम सिंहल को मंत्रियों को युथ रिजॉल्यूशन सोपने के लिए चुना गया

0 191

रायसेन।युथ महापंचायत में रायसेन सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल के छात्र सत्यम सिंहल को मंत्रियों को युथ रिजॉल्यूशन सोपने के लिए चुना गया है। इस यूथ महापंचायत में रायसेन सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल के चार छात्रों सत्यम सिंघल,तनुश्री राठी, नंदिनी दुबे, युवराज मिश्रा ने भागीदारी की थी।जिसमे सत्यम सिंहल को मंत्रियों को युथ रिजॉल्यूशन सोपने के लिए चुना गया है।


उल्लेखनीय है कि भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत में 52 जिलों से चयनित छह-छह युवा तथा एनसीसी, राष्ट्रीय सेवा योजना आदि के कैडेट्स और विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के सभी जिलों से युवाओं ने कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता की। दो दिवसीय यूथ महापंचायत में पर्यावरण और युवा, नेक्स्ट ज़ेन स्टार्टअप्स, मेरा एमपी-मेरा गौरव, युवा और सामाजिक विकास, एमपी के युवा चेंपियन तथा युवा और लोकतंत्र विषय पर सत्र हुए। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के तौर पर आमंत्रित संयुक्त राष्ट्र के पर्यावरण कार्यक्रम के पूर्व प्रमुख एरिक सोलहेम का साथ मध्य प्रदेश के पर्यावरण के बारे में रायसेन के छात्र सत्यम सिंहल ने चर्चा की।सत्यम ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने सुझाव भी प्रस्तुत करे।चर्चा में एरिक सोलहेम ने बताया की मध्य प्रदेश का वातावरण बहुत ही सुंदर है।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने यूथ महापंचायत में हिस्सा लेने आने वाले सभी युवाओं, जन-प्रतिनिधियों और विशिष्ट व्यक्तियों का हृदय से आभार माना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दो दिवसीय यूथ महापंचायत के समापन अवसर पर ट्वीट कर कहा है कि “मुझे विश्वास है कि इस महापंचायत में विचारों के मंथन से निकले अमृत से युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी हिस्सों से आए युवाओं ने महत्वपूर्ण राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर अपने बहुमूल्य दृष्टिकोण प्रस्तुत किए, जिससे मैं अभिभूत हूँ।”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूथ महापंचायत में प्रेरित युवाओं के बीच विचार-विमर्श आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के भविष्य को आकार देगा और माँ भारती की सेवा में “अंत्योदय” के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सही ढंग से बनाए रखेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमर शहीद श्री चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर 23 जुलाई को भोपाल के रवीन्द्र भवन कन्वेंशन हॉल में पहली यूथ महापंचायत का शुभारंभ किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811