बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी का हर वर्ष चंद्रपुरा में होता है जल अभिषेक
हजारों की संख्या में बनाए जाते हैं
पार्थिव शिवलिंग एवं रुद्री
सावन सोमवार को चंद्रपुरा ग्राम में हुआ भव्य आयोजन
देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन
पुण्य सलिला मां नर्मदा तट बोरास घाट से नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर युवा समाजसेवी जयदीप पटेल के नेतृत्व में विशाल कांवड़ यात्रा प्रारंभ हुई। जिसका जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

आयोजक जयदीप पटेल ने बताया कि बताया कि भारत में जिस तरह से बारिश ने कोहराम मचा कर रख दिया है वही दिल्ली मथुरा हरियाणा हिमाचल सहित विदेशों में तांडव मचा रखा है भारी बारिष से निजात मिले। सभी का जीवन सुख समृद्ध रहे इसी उद्देश्य को लेकर कावड़िया के द्वारा पवित्र नर्मदा नदी से लाए गए पावन जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया । भोलेनाथ से प्रार्थना की प्राकृतिक आपदा से लोगों को राहत मिले। विशाल कांवड़ यात्रा शाम के समय सिलवानी तहसील के ग्राम चंदपुरा पहुंची रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरिहरेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। बर्फ से निर्मित बाबा अमरनाथ जी के शिवलिंग का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पार्थिव शिवलिंग रुद्री भी तैयार कर पूजन की गई।

इस अवसर पर भजन गायक मनमोहन शर्मा एवं आर्केस्टा टीम द्वारा मनमोहक शिवभक्ति के भजनों की प्रस्तुति दी । तत्पश्चात भोजन प्रसादी एवं भण्डारा किया गया। आयोजक जयदीप पटेल ने आयोजन को सफल बनाने में सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।