Let’s travel together.

किसकी भूमि पर संचालित हो रहा अवेध ईट भट्ठे का कारोबार,न खनिज न राजस्व विभाग को है जानकारी

0 148

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

ग्राम पंचायत बरखेड़ा सेतु के पास वन भूमि के टूटे के पास संचालित हो रहा सालो से ईट भट्टा आपको बता दे की लाखो ईट बनाकर यहां से बेची जा चुकी है और यह कार्य बदस्तूर जारी है पर इस पर न आज तक राजस्व विभाग ने कार्यवाही की है और न ही वन विभाग ने जबकि वन विभाग की भूमि से पास ही यह भट्टा सालो से संचालित किया जा रहा है वही सालो से बिजली चोरी कर बना रहा है लाखो ईट पर वन विभाग और राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी आज तक कोई कार्यवाही नहीं कर पाए आश्चर्य की बात है की यह अवेध ईट भट्टा जबसे सुर्खियों में आया है और जबसे इस ईट भट्ठे पर बिजली कर्मचारी को करंट लगा है तबसे ही वन विभाग और राजस्व विभाग दोनो ही अपना पल्ला झाड़ने में लगे है की यह भी हमारे क्षेत्र में नहीं आती है अब देखना होगा कि जब दोनों विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कह रहे हैं कि यह भूमि हमारे क्षेत्र में नहीं आती है तो फिर यह भूमि किस के क्षेत्र में आती है यह भी दिलचस्प होगा कि सालों से अवैध रूप से चल रहा है भट्टे की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है

जानकारों की माने तो दोनो ही विभाग अब इस अवेध ईट भट्ठे की जिमेदारी नही ले रहे है की हमारी भूमि में यह अवेध ईट भट्टा संचालित किया जा रहा है वही बिजली का करंट लगने वाले बिजली कर्मी का कहना है की इस अवेध ईट भट्ठे पर कार्यवाही होनी चाहिए और इस ईट भट्ठे पर ईट बनाना भी बंद कर देना चाहिए जिससे इस प्रकार की कोई घटना दोवारा घटित न हो इस घटना में मेरी जान भी जा सकती थी यदि ऐसा होता तो मेरे परिवार को बड़ा सदमा लगता इसका जिम्मेदार कोन होता इसलिए ऐसा कार्य करने वाले पर कार्यवाही होना जरूरी है

इनका कहना है

जिस जगह पर ईट भट्टा संचालित हो रहा है वो राजस्व विभाग में नही है मेरे द्वारा अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी है

अथर हुसैन पटवारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811