Let’s travel together.

शिक्षा विभाग के डीईओ का ऑडियो वायरल, शिक्षिका से कह रहे हैं तुम्हे फ्रेंड बनाया है, इकलौती हो जो आपसे बात करता हूं

0 233

– मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए उपतकर फोन कराता हूँ, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है

– जिला शिक्षा अधिकारी को ऑडियो वायरल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव का एक शिक्षिका से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह शिक्षिका से ट्रांसफर संबंधी बातचीत में रंगीली बातें कर रहे हैं। शिक्षिका से डीईओ बातचीत में कहते हैं कि मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए उपदकर फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है।सोशल मीडिया पर शिक्षिका से बातचीत का यह ऑडियो वायरल हुआ है।

ऑडियो में डीईओ कह रहे हैं कि तुम्हे फ्रेंड बनाया है, इकलौती आपसे बात करता हूं। कई तरह की लेडीज हैं, मुझे तुम पसंद आई, इससे बात कर सकते हैं। स्मार्ट हो, अच्छी भी लगती हो और बात को भी समझती हो। चार, कॉफी और कोल्डड्रिंक का ऑफर करने के बाद पूछा कि कौन सी दाल पसंद है। शिक्षिका ने पांचों में कोई भी दाल कहा तो डीईओ ने कहा कि पांचों को मिलाकर बना देता हूं।
इस ऑडियो में शिक्षिका से प्यार भरी बातें करते हुए घर पर चाय से लेकर खाना खिलाने और पीतांबरा माई के वीआईपी दर्शन कराने तक का न्यौता दिया जा रहा है। शिक्षिका से कहा कि मेरी प्यारी चंदा, मैं तेरे लिए उपदकर फोन कराता, तू मुझे बहुत अच्छी लगती है।Ó आगे कहा कि मैं दिल से सहेली बनाता हूं, वैसे बनाता ही नहीं हूं। कलेक्टर से लेकर मंत्री की बातें और चपरासी तक के ट्रांसफर के बारे में कहा।
मुझे बदनाम कर रहे हैं- संजय श्रीवास्तव
शिवपुरी के शिक्षा विभाग के पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव तो मूलत: शिवपुरी के ही रहने वाले हैं और कुछ समय बाद ही रिटायर होने वाले हैं। डीईओ ने इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अपनी सफाई में कहा है कि सोशल मीडिया पर जो ऑडियो वायरल हो रहा है, उसमें किसी ने मेरी मिमिक्री की है। कोई मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है। ऑडियो से संबंधित मेरी किसी भी शिक्षिका से कोई बातचीत नही हुई है।

नोट-mptoday. org. in इस वायरल आडियो की पुष्टि नही करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

किसानों ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     सेवा भारती और जैक्वार के सहयोग से शिवपुरी में खुला प्लंबिंग प्रशिक्षण केंद्र       |     हर पौधा – हरित भविष्य की ओर एक कदम  नेवरा विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण     |     भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित      |     ई टोकन व्यवस्था समाप्त की जाए किसान जागृति संगठन,सरकार को बड़े आंदोलन चेतावनी     |     मटक कुंड: प्रकृति प्रेमियों की पसंद,रोमांच और सुकून का संगम,बताया हीलिंग डेस्टिनेशन     |     गरीबों की मदद को आगे आये कांग्रेस नेता     |     रायसेन–राहतगढ़ मार्ग के घटिया निर्माण के विरोध में 8 जुलाई को गैरतगंज में कांग्रेस का विशाल धरना, प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल     |     79 साल बाद भी सड़क का इंतजार: टपरा गांव के ग्रामीण दलदल से गुजरने को मजबूर     |     2 दिन की बारिश में ही डूबी प्रधानमंत्री योजना की सड़क, 30 गांवों के यात्रियों की राह बनी ‘तालाब’     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811