-सरपंच कलेक्टर की गाड़ी के सामने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरने पर बैठे
रायसेन। जिले के सरपंचों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला पंचायत रायसेन में अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेंगर के नेतृत्व में पहुंचे करीब 50 सरपंच कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को ज्ञापन देने की मांग पर अड़ गए। कलेक्टर मीटिंग में व्यस्त थे को नाराज सरपंच कलेक्टर की गाड़ी के सामने कलेक्ट्रेट के गेट पर ही धरने पर बैठ कर सरपंचों ने विरोध जताया।

एडीएम श्वेता पवार ने ज्ञापन लेने पहुंची लेकिन सरपंचों ने उन्हें ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेंगे। कलेक्टर ने सरपंचों को अपने चैंबर में बुलाया, लेकिन सरपंचों ने यह प्रस्ताव भी ठुकरा दिया। करीब 2 घंटे तक यह ड्रामा चलता रहा।

सरपंचों की प्रमुख मांगों में ग्राम पंचायत अधिनियम के अधिकार वापस करने, जिला पंचायत की लापरवाही से सभी पंचायतों में ग्रेवल सड़कों की स्वीकृति और निर्माण, पंचायत कार्यों में अग्रिम राशि की सीमा समाप्त करने की मांग एव सभी ग्राम पंचायते अतिक्रमण मुक्त हो।

इसके अलावा बंद पड़ी नल-जल योजना को चालू करने और झूठी 181 शिकायतों की जांच की मांग भी की गई। सरपंच संघ के सदस्यों ने इस दौरान जिला पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के करीब 50 सरपंचों के अलावा कई जनपद सदस्य भी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मौजूद रहे।