Let’s travel together.

सांसद खेल महोत्सव :: विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर की भागीदारी दिखाए अपने जौहर

0 75

 – शासकीय माध्यमिक शाला ग़ीदगढ़ में खेल प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को किया सम्मानित 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला ग़ीदगढ़ में सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के दौरान चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़, और रस्साकशी में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चम्मच दौड़ में प्रथम स्थान प्राची, और उधम सिंह ,द्वितीय गेंदा बाई और बृजेश और तृतीय स्थान शिवन्या और सरदारसिंह ने प्राप्त किया।।
वही कुर्सी दौड़ में प्रथम स्थान कलाबाई द्वितीय स्थान झबला बाई ,तृतीय स्थान ताराबाई ने प्राप्त किया। रस्साकसी में प्रथम झबला बाई, सीमा बाई , भगवती बाई, अनीता बाई और द्वितीय स्थान पर
रोहित बांधकर, हैप्पी शर्मा, अरुण वर्मा ने प्राप्त किया। गीड़गढ़ सरपंच लीला किशन अहिरवार, सचिव हेमेंद्र तिवारी, सह सचिव बृजेश अहिरवार,खेल कोच विकास जायसवाल ,देवेंद्र जाटव, शाला के सभी शिक्षक गण और गांव के बहु संख्यक ग्रामीणों द्वारा प्रथम द्वितीय और तीर्थ स्थान आने पर सम्मानित किया गया।

सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएँ तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जा रही है। देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएँ भी कराई जाएँगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जा रहा है। दो माह तक जारी रहने वाले खेल महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को किया जाएगा।
मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जाएंगी, जबकि विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताएं 5 से 12 दिसंबर के बीच और संसदीय स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 से 25 दिसंबर के मध्य में आयोजित की जाएंगी। स्थानीय स्तर पर आयोजित खेलों में हॉकी, खो-खो, फुटबॉल, कुश्ती का आयोजन 2 से 19 नवंबर के मध्य हो रहा है।
सांसद खेल महोत्सव के तहत आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम तीन स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रदाय किए जाएंगे। कबड्डी, टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में विधानसभा और सांसद स्तर पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811