Let’s travel together.

मेहरसखा(मनोहरा) के सामुदायिक भवन के भुमिपूजन में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

0 142

जनहित की योजनाएं अब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं-अनुज शर्मा

सुरेन्द्र  जैन धरसीवां

धरसींवा विधानसभा के ग्राम मेहरसखा (मनोहरा) में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य लागत राशि 10 लाख रुपए के भुमिपूजन कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा शामिल हुए|विधायक ने पूजा अर्चना कर पूरे विधि विधान के साथ भुमिपूजन किया|

इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि हमारी डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में हर व्यक्ति और हर वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है जनहित की योजनाएं अब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन रही हैं। हमारे क्षेत्र के कई विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहीं कई विकास कार्य प्रगति पर हैं, जिसमें पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है और विकास कार्य धरातल पर दिख रहें हैं जिससे जनता में भी एक नया आत्मविश्वास दिख रहा है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारे धरसींवा विधानसभा में भी पांच वर्षों तक कांग्रेस के शासनकाल में जो विकास कार्य ठप्प पड़े थे वह अब तीव्र गति से हो रहें हैं। जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी उनकी आकाँक्षाओं के अनुरूप किया जा रहा है।इस भवन के निर्माण से ग्रामवासियों को सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक अनेक आयोजन करने में सहूलियत होगी, जिससे सामुदायिक एकजुटता को बल मिलेगा |
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, के के वर्मा, शकुंतला ढिलेन्द्र सेन, दिनेश खुटे,पूर्णिमा वर्मा, गोविंद साहू सहित ग्रामवासी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे|

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सम्मान में जारी होगा डाक टिकट     |     सिलतरा पुलिस की कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार     |     सीहोर के निजी अस्पताल में परिजन की मौत के बाद हंगामा, सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन     |     30 वर्षों से आस्था और परंपरा की अलख जगा रहीं 80 महिलाएं     |     साँची में 28 और 29 नवम्बर को ‘महाबोधि महोत्सव’, बौद्ध दर्शन, कला, संगीत और साहित्य का होगा अनूठा संगम     |     रायसेन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत 108 जोड़ों का विवाह एवं निकाह सम्पन्न     |     NH – 45 भोपाल- जबलपुर का जर्जर सर्विस रोड जिम्मेदार बेपरवाह रायसेन     |     चंद्रपुरा में मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपए स्वीकृत,डेढ़ किमी ग्लेबल सड़क भी बनेगी     |     26 वर्षीय अविवाहित युवती फांसी पर लटकी मिली     |     पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, हरदा में टूटी पुरानी परंपरा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811