Let’s travel together.

विधानसभा मार्ग पर कार की टक्कर से ग्रामीण की मौत चक्काजाम

0 513

राज्योत्सव के पूर्व ही हटाए गए थे ब्रेकर
पूर्व में टेकारी चौक पर घटना के बाद बने थे ब्रेकर
सुरेंद्र जैन धरसीवा
विधानसभा धनेली मार्ग पर टेकारी चौक में दर्दनाक हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई मृतक की पांच छह माह पहले ही शादी हुई थी घटना से आक्रोशित ग्रामीणों करीब तीन घंटे से चक्काजाम किए हुए हैं घटना का कारण राज्योत्सव के पूर्व चौक से ब्रेकर को हटाया जाना माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक कुश साहू टेकारी का निवासी है जो दूध बेचने का काम करता था सुबह जब वह जा रहा था तभी टेकारी चौक पर अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई खबर मिलते ही टेकारी गांव के सभी ग्रामीण महिलाएं सभी चौक में पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया

पांच छह माह पहले हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक मृतक कुश साहू की पांच छह माह पहले ही शादी हुई थी घर में मातापिता ओर पत्नी का घटना के बाद रो रोकर बुरा हाल है

ब्रेकर हटा दुर्घटना घटी
ग्रामीणों के मुताबिक टेकारी चौक में पहले भी हादसे हुए विधानसभा मार्ग पर अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर चौक में लगाम लगाने पूर्व में ही घटना के बाद ब्रेकर बनाए गए थे जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगा था लेकिन हाल ही में पी डब्ल्यू डी ने राज्योत्सव के पूर्व उक्त मार्ग के सभी चौक के ब्रेकर हटा दिए थे टेकारी चौक के ब्रेकर भी हटा दिए इस कारण चौक पर भी अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगना बंद हो गया ओर यह दर्दनाक हादसे हो गया

पचास लाख मुआवजे की मांग
ग्रामीण सुबह से चक्काजाम कर रहे हैं ग्रामीणों की मांग है कि मृतक के परिवार को पचास लाख मुआवजा दिया जाए और पुनः ब्रेकर बनाए जाएं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |     उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बण्डा की दयोदय गौशाला में किया वृक्षारोपण, गौवंश को खिलाया चारा एवं गुड़ के लड्डू     |     सेवा संकल्प अभियान 2026,बंडा सहित देशभर के सेवा संकल्प यात्रियों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया संवाद     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर श्रद्धांजलि और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811