भोपाल।भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मध्यप्रदेश राज्य शाखा का निर्वाचन निर्विरोध सम्पन्न हुआ। यह निर्वाचन कलेक्टर जिला भोपाल एवं निर्वाचन अधिकारी के तत्वाधान में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा समिति नियम 2017 के प्रावधानों तथा माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देशों एवं अनुमोदन के अनुसार कराया गया।
रेडक्रॉस के जनरल सेक्रेटरी श्री रामेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश की 47 जिला शाखाओं से निर्वाचित जिला प्रतिनिधियों के नाम प्राप्त होने के बाद राज्य स्तरीय पदों के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान चेयरमैन पद के लिए सिवनी के डॉ. श्याम सिंह कुमरे (पूर्व आईएएस), वाइस चेयरमैन पद के लिए रतलाम के श्री मनीष रावल तथा मानसेवी कोषाध्यक्ष पद के लिए बेतुल के श्री दीपेश मेहता ने नामांकन दाखिल किया। निर्धारित अवधि में अन्य कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं दाखिल करने से तीनों पदों पर निर्वाचन निर्विरोध घोषित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल द्वारा निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई तथा उसका प्रतिवेदन माननीय राज्यपाल महोदय को भेजा गया है। राज्यपाल महोदय द्वारा शीघ्र ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं 47 जिला शाखाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी और नई प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।