शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन
समीपस्थ ग्राम देवलापुर में सास – ससुर ने अपनी बहु के साथ मारपीट कर दी, जिससे बहु गंभीर घायल हो गई और गंभीर हालत में महिला का पति बेगमगंज अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रैफर कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नजदीक ग्राम देवलापुर निवासी रंजीत गौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि पत्नी रोहणी गौर दोपहर के समय घर के बाहर तगाड़ी ढूंढ रही थी तगाड़ी नहीं मिलने पर वह कहने लगी तगाड़ी कौन ले गया। तभी महिला के ससुर बद्रीप्रसाद और सास हरिबाई बहु को गालियां देने लगे और बहु के साथ डंडों से मारपीट कर दी और उसे इतना मारा कि बहु रोहिणी को हाथ पैर, कमर, गर्दन सहित शरीर में गंभीर चोटें आई। जिसकी जानकारी पति और पड़ोसियों को लगी तब वह बचाने पहुंचे और महिला रोहणी को शासकीय सिविल अस्पताल बेगमगंज लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल महिला को रायसेन रैफर कर दिया है।
गंभीर घायल महिला रोहणी गौर का कहना है कि मैं घर में अकेली थी और बर्तन धो रही थी तभी ससुर बद्रीप्रसाद घर आये और पूंछा बच्चे कहां है मैंने कहा बाहर हैं तब ससुर ने हाथ पकड़ा और खींचने लगे तब महिला ने बचने की कोशिश की और चिल्लाने लगी तो ससुर ने डंडों से मारपीट कर दी वहीं सास पहुंची तो सास ने भी मारपीट कर दी जिससे रोहणी को गंभीर चोटें आई।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच में ले लिया है।