Let’s travel together.

वन कर्मियों ने दिखाई तत्परता,घायल बंदर का किया सफल रेस्क्यू,  इलाज के लिए भेजा

0 144

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप के वार्ड 24 क्षेत्र में एक बंदर 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। दर्द से कराहता बंदर रातभर पेड़ पर बैठा रहा। सुबह स्थानीय नागरिक अंकित शर्मा ने घटना की जानकारी मीडिया को दी!जिसके बाद सूचना दाहोद रेंज के रेंजर कार्तिकेय शुक्ला तक पहुंची।

रेंजर कार्तिकेय शुक्ला ने तत्काल एक्शन लेते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर रवाना किया। टीम ने पहुंचकर सूझबूझ और साहस के साथ बंदर के रेस्क्यू अभियान की शुरुआत की। वनकर्मियों ने जाल फैलाकर बंदर को सुरक्षित उतारने का प्रयास किया! लेकिन वह पेड़ से उतरकर आसपास भागने लगा। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद बंदर फॉर्च्यूनर वेदांता कॉलोनी के क्लब हाउस तक जा पहुंचा।

वन विभाग की टीम ने बिना हार माने वहां भी जाल बिछाकर अंततः घायल बंदर को सुरक्षित पकड़ लिया। स्थानीय रहवासियों ने वन कर्मियों के इस मानवीय और संवेदनशील प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि विभाग के त्वरित एक्शन से ही बंदर को जीवनदान मिला है।

रेंजर कार्तिकेय शुक्ला ने बताया कि घायल बंदर का तुरंत उपचार करवाया जा रहा है और उसके पूर्ण स्वस्थ होने तक विभाग उसकी देखभाल करेगा।वन विभाग की यह मुस्तैदी और सेवा भावना वास्तव में सराहनीय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आधे दिन की छुट्टी से शुरू हुआ संघर्ष, अब दुनिया की महिलाओं के अधिकार की आवाज बनीं रंजीता प्रियदर्शनी     |     दूसरे दिन भी मना रक्षाबंधन, जगह-जगह कजलियों की निकाली गई शोभायात्रा,गाए सावन के मनभावन गीत      |     नपा की एएचपी योजना में जमीन के नहीं मिल रहे खरीदार, विकास कार्य अधूरे, 15 से 22 लाख रेट पर सवाल     |     गढ़ी कामधेनु गौशाला में हुआ गौ-पूजन     |     सहाकरिता विभाग के प्रमुख सचिव ने नेपियर ग्रास प्लांट का किया निरीक्षण     |     तिल्दा नेवरा श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष मोहन राजपूत का निधन     |     रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जेल पहुंचीं बहनें, जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |     अपना घर आश्रम में ब्रह्माकुमारीज ने बांधा ईश्वरीय रक्षा सूत्र     |     रक्षाबंधन पर हाट बाजार में उमड़ी बहनों की भीड़, रंग-बिरंगी राखियों से सजा बाजार; खरीदारी से बढ़ी रौनक     |     दीवानगंज सहित 40 से अधिक गांवों में मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811