Let’s travel together.

मनकामेश्वर मंदिर में कार्तिक क्वीन प्रतियोगिता – स्नान, ध्यान और भक्ति का अनोखा संगम

0 111

रजनी खेतान  इंदौर

कार्तिक मास का पावन महीना श्रद्धा, साधना और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। इसी क्रम में मनकामेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त (प्रातः 4 बजे) से सैकड़ों महिलाएं स्नान-ध्यान, भजन-कीर्तन और पूजन में सहभागी बनती हैं। एक माह तक चलने वाले इस धार्मिक अनुशासन में क्षेत्र की महिलाएं वर्षो से अपनी परंपरा निभा रही हैं।

प्रातःकाल का वातावरण जब मंदिर की घंटियों और स्तुति के स्वर से गूंजता है, तब हर वर्ग की महिलाएं — कन्याएं, युवतियां, और विवाहिताएं — भक्ति भाव से स्नान-ध्यान में लीन रहती हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने वाली महिलाएं सुबह से ही अपना स्थान आरक्षित करने आती हैं, जिससे देर से आने वालों को पीछे रहना पड़ता है।

इसी श्रद्धा और अनुशासन को प्रोत्साहित करने के लिए मनकामेश्वर मंदिर समिति द्वारा विशेष “कार्तिक क्वीन” प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नियम के अनुसार प्रतिभागियों को सुबह 4 बजे सोलह श्रृंगार के साथ मंदिर में उपस्थित होना था। इस अनोखी प्रतियोगिता में 30 महिलाओं ने भाग लिया।

इस पवित्र मास में लक्ष्मीवर्मा, राधा ठाकुर , सुनीता अग्रवाल, सुनीता तिवारी और लता माथुर कृष्णा अग्रवाल सीमा अग्रवाल, लक्ष्मी सिलावट, और उमा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल आयोजन चंदा मोहन पाराशर के संयोजन में किया गया तथा रिटायर्ड प्रिंसिपल कुसुम अग्रवाल ने भावपूर्ण संचालन करते हुए सभी उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया और ब्रह्म मुहूर्त में आलस्य को त्याग स्नान करने के लाभ बताए।

कार्तिक मास का यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज में महिला शक्ति के अनुशासन, आस्था और सामूहिक एकता का सुंदर उदाहरण भी प्रस्तुत करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811