तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन
रायसेन ज़िले के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई हे। जहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। गांव में मातम पसरा है, परिजन बदहवास हैं और हर किसी के ज़हन में बस एक ही सवाल आखिर क्यों…?”
“मृतक की पहचान पंकज साहू के रूप में हुई है उम्र लगभग 25 वर्ष पंकज ट्रैक्टर चलाने के साथ-साथ खेती-किसानी का काम करता था।
बीती रात उसने अपने ही घर की छत के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलते ही बम्होरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चार भाइयों में सबसे बड़ा था पंकज।उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है।”
“ग्राम भैंसरा में पंकज की मौत ने कई सवाल छोड़ दिए हैं…क्या था वो कारण जिसने एक युवा की ज़िंदगी निगल ली?
सवाल तो कई हैं जवाब जांच के बाद ही मिल पाएंगे।”