Let’s travel together.

3 करोड़ 43 लाख से बनी सड़क चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट, 6 महीने में ही कई जगह से सड़क हुई खराब

0 114

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

रायसेन जिले के सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत गीदगढ़ में ,गीदगढ़ से गीदगढ़ टोला तक 2 किलोमीटर की सड़क 6 महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी। 6 महीने के अंदर ही सड़क कई जगह से खराब हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने सड़क को सही तरीके और गुणवत्ता से नहीं बनाया है जिस कारण सड़क एक बारिश भी नहीं झेल पाई और 6 महीने में ही जगह-जगह से खराब हो गई अब इस सड़क से वाहन निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
मनमोहन धाकड़,राहुल धाकड़ ,हुकम धाकड़ ने बताया कि कई बरसों से सड़क की मांग करते हम सभी ग्रामीण आ रहे थे। क्योंकि आसपास के सभी गांवों में सड़क बन गई थी लेकिन हमारे गांव में सड़क नहीं बनी थी इसको लेकर हम काफी वर्षों से सड़क के लिए संघर्ष कर रहे थे। देश की आजादी के बाद पहली बार हमारे गांव में सड़क बनाकर तैयार हुई थी हमें उम्मीद थी कि अब हमें भी अन्य गांव की तरह हाईवे तक जाने में आसानी होगी। लेकिन ठेकेदार ने सड़क बनाने में भ्रष्टाचार किया है जो 6 महीने बाद ही सड़क की हालत देखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

इनका कहना हे – 

सड़क बनाते समय ठेकेदार ने सही गुणवत्ता से सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया है जिस कारण 6 महीने में ही सड़क कई जगह से खराब हो गई।
शुभम विराट धाकड़ स्थानीय निवासी
सड़क तो बारिश में भी खराब होने लगी थी कई जगह गड्ढे हो गए थे जिसमें पानी भरा रहता था हमने कई बार ठेकेदार के कर्मचारियों से कहा कि सड़क में कई जगह गड्ढे हो गए हैं लेकिन कर्मचारियों ने इस और ध्यान नहीं दिया।
अमरसिंह धाकड़ स्थानीय निवासी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811