Let’s travel together.

कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को 1 वर्ष की सजा व जुर्माना

0 118

रायसेन।माननीय न्यायालय- न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला रायसेन द्वारा आरोपी विशाल विश्‍वकर्मा पुत्र स्व. बाबूलाल विश्‍वकर्मा, उम्र 24 वर्ष निवासी पिरीयानाला काली नगर विदिशा म.प्र. को चोरी करने के आरोप में दोषसिद्ध पाये जाने पर भादसं. की धारा 457, 380 में 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 100-100 रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

इस प्रकरण में राज्य की ओर से सुश्री नेहा दु‍बे, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला रायसेन द्वारा पैरवी की गई।

प्रकरणके अनुसार फरियादी प्रकाश अहिरवार की बस स्टेण्ड बाजार सांची में मॉं गारमेण्ट्स के नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह रोजाना की तरह दिनांक 02.09.2021 को रात करीब 09:00 बजे अपनी दुकान बन्द कर वह अपने घर चला गया था सुबह करीब 08:00 बजे जब वह दुकान पर आया तो उसने देखा कि दुकान की शटर के ताले नहीं हैं। उसने शटर खोलकर देखा तो दुकान में अन्दर अल्मारियों में रखे कपड़े फैले पड़े थे तथा कुछ सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने अपने सामान का मिलान किया तो उसमें कुल कीमत 23092/- रूपये का सामान अज्ञात चोर उसकी दुकान में शटर में लगे ताले तोड़कर चोरी कर ले गया था। फरियादी की उक्त- रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्ध थाना सांची जिला रायसेन में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की विवेचना एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र मान0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यूज सोर्स-श्रीमती किरण नंदकिशोर मीडिया प्रभारी जिला रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शराब के कारण जीजा बना हत्यारा,साला पी गया अकेला दारू तो जीजा ने उतारा मौत के घांट     |     गैरतगंज में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू,एसडीएम ने केन्द्रो का किया निरीक्षण     |     विश्व होम्योपैथी दिवस पर भव्य आयोजन, नि:शुल्क शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़     |     समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, पहले दिन ठप, दूसरे दिन 3 हजार क्विंटल खरीदी     |     रायसेन कलेक्टर ने बेरखेड़ी और सलामतपुर में स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण     |     VIP लाइन के लिए किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे बिजली पोल, विरोध के स्वर तेज     |     कलेक्टर ने गेहूँ केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा      |     रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने उन्नत कृषि प्रदर्शनी का किया शुभारंभ     |     केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, 11 अप्रैल को रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का करेंगे शुभारंभ     |     सृजन” एक पहल शक्ति से सुरक्षा की ओर का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811