Let’s travel together.

सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊर्जा और दिशा देगा रेवा फिल्म्स फेस्टो

0 108

भोपाल । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा में रेवा फिल्म्स फेस्टो 2025 के पोस्टर का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “रीवा से रूस तक का यह संस्कृति का उत्सव विंध्य की कला, संगीत और परंपरा को नई ऊंचाई प्रदान करेगा।” उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ क्षेत्रीय कलाकारों को मंच देते हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विंध्य की पहचान को और सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे, हरिकृष्ण चारी, शिवम् द्विवेदी, हिरेंद्र सिंह, डॉ. शिवशंकर सिंह, आशुतोष तिवारी, डॉ. शैलेन्द्र सोनी, अमित पटेल, उदित गर्ग, प्राप्ती तिवारी सहित डेज सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि तीन दिवसीय रेवा फिल्म्स फेस्टो में रूस के प्रतिनिधि कलाकारों के साथ बॉलीवुड और हॉलीवुड से भी कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। फेस्टो में गीत-संगीत, फैशन शो, पेंटिंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान का मंच तैयार किया जाएगा।

गौरतलब है कि रीवा से रूस के तीन बड़े कनेक्शन है। इन्हीं माध्यमों को ध्यान में रखकर रेवा फिल्म्स फेस्टो का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 12 से 14 दिसंबर तक चलेगा। लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि यह फेस्टो रीवा को सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811