Let’s travel together.

भाजपा कार्यालय में विदिशा विधानसभा सम्मेलन  सम्पन्न

0 421

विदिशा। भारतीय जनता पार्टी के देशव्यापी आंदोलन आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विदिशा विधानसभा सम्मेलन  सम्पन्न हुआ।

इस सम्मेलन का मुख्य विषय “आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी वस्तुओं की ग्रायहिता, लोकल से वोकल और जीएसटी सुधार बिल के बाद घटी हुई जीएसटी दरों से समाज के सभी वर्गों को मिलने वाले लाभ के बारे जनजागरण रहा।

इस विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ महापुरुषों ओर भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्राजवलित कर ओर माल्यार्पण कर विधायक मुकेश टंडन एवं मंचासिन अतिथियों ने किया व मंचासीन सभी अतिथियों का स्वागत भाजपा मंडल अध्यक्ष गण द्वारा किया गया।

विधायक ने सम्बोधित करते हुए बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। और बताया कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोकल उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा ने प्रत्येक कार्यकर्ता को आत्मनिर्भर भारत के बारे में जानकारी जन-जन तक पहुंचने को कहा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अरुना माझी ने खाद्य पधार्थो पर घटी जीएसटी की दरों ओर उससे घरेलू किचिन में हुए खर्च में कमी के फायदे की जानकारी दीं।
सुरेंद्र रघुवंशी ने किसानों की सुविधा एवं ट्रैक्टर, कृषि यंत्र मोटर व्हीकल एवं ऑटो पार्ट्स सहित टायर ट्यूब के जीएसटी रेट के बाद आए रेट में कमी के बारे में बताया और कहा कि इससे जनता को सीधा लाभ प्राप्त हुआ है।

जीएसटी ,आयकर ,वाणिज्य कर के विशेषज्ञ एडवोकेट अंशुज शर्मा द्वारा मोदी सरकार द्वारा आयकर एवं जीएसटी के सुधारो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और बताया कि किस तरह से एनडीए सरकार आने के पूर्व बमुश्किल ₹10000 _ 20हजार की आयकर में छूट केंद्र सरकार द्वारा दी जाती थी लेकिन मोदी सरकार द्वारा मध्यम वर्ग की जनता की चिंता करते हुए आयकर में बड़ा सुधार किया है जिससे ₹700000 तक का आयकर छूट सीधे आमजन को मिल रही है उसी के साथ ही जीएसटी सुधार बिल आने के बाद समाज के बहुत बड़े तबके को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने आत्मनिर्भर भारत का महत्व समझा कर स्कूल कॉलेज मे युवा पीढ़ी को सन्देश देने की बात कही
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री तोरण सिंह दांगी द्वारा भी सम्मेलन में उपस्थित जन समूह को संबोधित किया और बताया कि पहले किस तरह से किसानों की बुरी स्थिति थी साहूकारों के कर्ज में किस तरह किसान डूबा रहता था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि ,0% ब्याज दर पर ऋण सुविधा एवं विभिन्न अनुदान योजनाओं के माध्यम से किसानों की स्थिति बेहतर हुई है और केंद्र और राज्य सरकार निरंतर किसानों के हितों की चिंता करते हुए निर्णय ले रहे हैं जिसका लाभ सभी किसानों को हो रहा है इस बारे में जन जागृति लाने का काम भी हम सभी को करना चाहिए।

सम्मेलन में मुख्य रूप से विधायक मुकेश टंडन भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा, बाबू लाल ताम्रकार भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, महामंत्री बलवीर रघुवंशी जिला मंत्री संतोष शर्मा, मनोज पंजवानी, सुरेंद्र रघुवंशी अशूल शर्मा पंकज पांडे दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान बेस नगर मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा वेत्रवती मंडल के अध्यक्ष प्रशांत खत्री गुलाबगंज मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग अहमदपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर किरार विदिशा जनपद अध्यक्ष वीर सिंह रघुवंशी भाजपा नेत्री मंजरी जैन ,शिवांगी जैन , छात्रपाल शर्मा राकेश कटारे राजकुमार राय पंकज पांडे भारत सिंह दांगी पार्षद संतोष पेंटर शैलेन्द्र सर्वया सूरज किरार महामंत्री सुनील साहू नरेंद्र रघुवंशी दीपक कपूर दीपक बाजपेई रहमान राय रविंद्र रघुवंशी संतोष सोनी राकेश यादव पप्पू सरदार श्यामवीरसिंह गोविद राजपूत शिवेंद्र दांगी पप्पू सरदार राधेश्याम श्रीवास मनिंदर सिंह संधू सनी गंभीर गप्पू परिहार मनोज जाटव मोहन सिंह राजपूत नरेश शर्मा योगेंद्र पवार विष्णु प्रताप सिंह राकेश सोनकर नरेंद्र अग्रवाल चंद्र प्रकाश अग्रवाल मनोज दांगी भूपेंद्र यादव गिरीश यादव यशवंत लोधी महेंद्र डांगी नरेंद्र चंदेल उदय डोली जी राजीव शर्मा धन्नालाल सूर्यवंशी गोलू चौधरी अशोक जाट अरविंद राजपूत मोर सिंह रघुवंशी सहित बड़ी संख्या व्यापारी किसान महिलाएं युवा बुद्धिजीवी वर्ग के गणमान्य नागरिकों सहित पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम में जीएसटी से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ और स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए गए। अंत में सभी ने “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को दोहराया एवं और प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। व राष्ट्रीयगान के साथ सम्मलेन का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया एवं आभार व्यक्त गुलाबगंज के मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग ने किया
सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया है कि आज इस सम्मेलन में हम सभी लोगों ने संकल्प लिया है कि हम ऑनलाइन व्यापार वाली वेबसाइट से समान क्रय नहीं करेंगे बल्कि दीपावली के त्योहार पर स्थानीय स्तर पर जो हमारे दुकानदार भाई हैं उनसे खरीदी करेंगे और लोकल फॉर वोकल का जो नारा नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया है हमारे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी द्वारा जो स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया गया है उसको आत्मसात करते हुए समाज के सभी लोगों से भी आग्रह करेंगे कि वह भी स्थानीय व्यापार करने वाले लोगों से ही इस त्यौहार पर खरीदी करें विदेशी लाइटिंग विदेशी पटाखों का भी हम सभी पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान द्वारा दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811