Let’s travel together.

थाना सभागार में आगामी त्योंहारो को लेकर आयोजित हुई शांति समीति की बैठक

0 93

देवेन्द्र तिवारी सांची रायसेन

नगर के थाना सभागार में आगामी त्योंहारो के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में शांति पूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई।
जानकारी के अनुसार आज नगर के थाना सभागार में आगामी त्योंहारो को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता सहायक उपनिरीक्षक राजेश बड़कुल ने की । इस अवसर पर आर गगन शर्मा भी उपस्थित थे।इस बैठक में नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे बैठक में होली एवं महाशिवरात्रि एवं आगामी रमजान पर्व पर त्योहार आयोजन की जानकारी ली गई तथा इन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई श्री बड़कुल ने कहा कि सभी त्यौहार मिलजुल मनाये एवं शांति पूर्ण तरीके से मनाये साथ ही उन्होंने कहा की डीजे आदि बजाने की अनुमति ले शासन के निर्देशानुसार एवं छात्र छात्राओं की परीक्षाओं को देखते हुए डीजे आदि सुनिश्चित नियमानुसार ध्वनि से बजाये । तथा होली पर्व पर जबरदस्ती रंग किसी को न लगाएं साथ ही उन्होंने कहा कि सूखे रंग गुलाल की होली खेलें होलिका दहन के समय हरे-भरे पेड़ न काटें । तथा सभी लोग आपस में

सभी त्यौहार मिलजुल कर मनाये हमारा नगर एक शांति प्रिय नगर है हमारे नगर से ही विश्व को शांति का संदेश गया है तथा हम भी सभी त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से मनाकर पूरे देश को शांति का संदेश दें । इस अवसर पर नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे लोगों ने अपने अपने सुझाव देते हुए कहा कि सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर पुलिस कार्रवाई करें जिससे लोगों को सड़कों पर आने जाने में परेशानी न हो इसके साथ ही लोगों ने अन्य सुझाव रखे जिस पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि हमने एवं नगर परिषद प्रशासन ने वाहनों को सड़कों पर खड़े न करने के एनाउंस मेंट कर दिए हैं साथ ही नगर के सभी दुकानदारों से कहा गया है कि अपने सामान दुकानों के अंदर रखे जाये तथा सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए इसके बाद भी दुकानदारों का सामान सड़कों पर रखा पाया जाता है तो नियमानुसार जप्ति की कार्यवाही की जायेगी तथा सड़कों पर खड़े वाहनों का चालान बनाया जायेगा ।अंत में सभी नगर के गणमान्य लोगों का बैठक में उपस्थित होने का आभार जताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811