Let’s travel together.

सपा,बसपा और निर्दलीय विधायक भाजपा में शामिल,विधायक संजीव कुशवाहा,राजेश शुक्ला, सुरेंद्र सिंह शेरा ने भाजपा ज्वाइन की

0 342

भोपाल। राष्ट्पति चुनाव से पहले एक बसपा, एक सपा और एक निर्दलीय, इस प्रकार तीन विधायको ने  बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष वीडी शर्मा के समक्ष पार्टी की सदस्यता ली।

भोपाल में आज मध्य प्रदेश के 3 विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली। सपा से राजेश शुक्ला, बसपा से संजीव कुशवाहा और एक निर्दलीय विधायक के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी से आज बसपा विधायक संजीव कुशवाह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह जुड़ रहे हैं। मैं आप सभी का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं।सीएम ने कहा कि तीनों विधायक साथी सदैव अपने-अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय रहते हैं। मेरा भी यह प्रयास रहता है कि प्रदेश का अधिकतम विकास कैसे हो और जनता की भलाई के काम कैसे किए जाएं! हम सब मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ायेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा के लिए अधिकतम कार्य करेंगे। सरकार के नाते हमारा जो कर्तव्य है, उसका पूर्णत: निर्वहन करेंगे। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के कार्य करेंगे।वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि आज भाजपा परिवार में तीन ऐसे सशक्त और ताकतवर जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं, जो अपने क्षेत्र के विकास और समाज के कल्याण के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। पूर्ण विश्वास है कि तीनों विधायकगणों के भाजपा परिवार में सम्मिलित होने से बिजावर, भिंड व सुसनेर विधानसभा विकास पथ पर और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811