Let’s travel together.

सम्राट अशोक हलाली डैम का की चौथी बार खुले गेट, 3 गेट 1.00 मी खोलकर 268 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

0 89

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र में तीन से चार घंटे झमाझम बारिश हुई। जिससे नदी नाले तेज रफ्तार से बहने लगे। वही भोपाल में भी दोपहर के बाद देर शाम तक दो से ढाई इंच बारिश होने के कारण ईट खेड़ी और पातरा नदी से अत्यधिक मात्रा में हलाली डैम मैं अपनी पहुंच रहा था साथ ही क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण का हलाली डैम का जलस्तर लगातार बढ़ा रहा था। सम्राट अशोक हलाली बांध के कैचमेंट एरिया में इनफ्लो होने से डैम का लेवल 459.61/459.61 मीटर एवम जल भराव 100 % हो गया था।
जिसको देखते हुए जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए सोमवार 9:30 बजे बांध के 3 गेट 1.00मी खोलकर 268 क्यूमेक जल प्रवाहित किया जा रहा है। जिससे हलाली नदी , बेस नदी, बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ जाएगा। इस सीजन में चौथी बार हलाली डैम के गेट खोले गए हैं। ओवरफ्लो की सूचना मिलते ही क्षेत्र के पर्यटक और ग्रामीण ओवरफ्लो देखने डैम पहुंचने लगे हैं। हालांकि पुलिस सतर्क है ताकि कोई दुर्घटना ना घटे।

इससे पहले 4 सितंबर को हलाली डैम के दो गेट 0.50 मी खोलकर 2700 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद 5 सितंबर को 3 नग गेट 0. 75 मी खोलकर 174.50 क्यूमेक पानी हलाली नदी में छोड़ गया था।
23 सितंबर को एक गेट 0.50 मी खोलकर 46.45 क्यूमेक पानी छोड़ा गया था।
कार्यपालन यंत्री राजकुमार पंडोले ने
आम जन से हलाली नदी, बेस नदी , बेतवा नदी के तटीय दोनों किनारो से दूरी बनाए रखने का अनुरोध है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी में जनविश्वास शिविर: नवागत कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत     |     251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, हाथों से तैयार मां वैष्णो देवी की प्रतिमा रही आकर्षण का केंद्र     |     महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तेजी से हो रहे प्रयास: शिवराज सिंह चौहान     |     गुरुकुल स्कूल बस और आइशर ट्रक में भिड़ंत!बच्चों की जान से हो रहा खिलवाड़     |     LNCT के पास NH के नए पुल की एप्रोच फिर धंसी.. बड़े हादसे को आशंका     |     सियरमऊ में शराब दुकान हटाने की मांग पर सड़क पर उतरीं महिलाएं     |     दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ कांग्रेस निकालेगी यात्रा     |     सेवा भारती का विशाल कन्या पूजन, 61 जोड़ों ने किया 551 कन्याओं का पूजन     |     बुधनी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, करीब दो दर्जन घायल     |     रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811