Let’s travel together.

दशहरा पर्व पर रायसेन में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा किया शस्त्र पूजन

0 103

असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है- शिक्षा मंत्री श्री सिंह

रायसेन। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर रक्षित केन्द्र रायसेन स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मप्र शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा शक्ति, साहस और विजय के प्रतीक के रूप में शस्त्रों का पूजन कर प्रदेश एवं देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। साथ ही सभी को विजयादशमी (दशहरा) पर्व की शुभकामनाएं दीं गईं।
इस अवसर पर मप्र शासन के परिवहन एवं शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। असत्य पर सत्य की विजय का पर्व दशहरा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने और कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी भारतीय संस्कृति की विशेष परंपरा भी है, जो आत्मरक्षा और वीरता के महत्व को दर्शाती है। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |     ABVP ने चार केंद्रीय पदों में से तीन पर जीत दर्ज की है; उपाध्यक्ष पद निर्दलीय दीपांशु शौकीन ने जीता     |     इंदौर में राहुल गांधी ने युवाओं से किया संवाद, शिक्षा, रोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के मुद्दे उठे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811