Let’s travel together.

विकासखंड स्तरीय टीएलएम मेला का सफल आयोजन

0 93

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

सांकरा निको शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला चरौदा में विकासखंड स्तरीय एफएलएन पर आधारित टीएलएम मेला सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विकासखण्ड धरसींवा ग्रामीण के 35 संकूलों से 70 रोचक एवं ज्ञानवर्धक टीएलएम का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम की प्रारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-वंदन के साथ किया गया, इस दौरान तस्कीन खान द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात आमंत्रित अतिथियों का पीएलसी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में धरसींवा ग्रामीण के बीआरसी नरेश सिंह ठाकुर, चरौदा की प्राचार्य गायत्री पटेल, वरिष्ठ संकुल समन्वयक फजल मोहम्मद, फेरू राम सिवारे उपस्थित थे।

स्वागत उपरांत अतिथियों तथा प्रतियोगिता के निर्णायको अनुपम दुबे, चंचल शुक्ला, भारती पचौरी, जागृति साहू, संजय वर्मा, मेघा देवांगन एवम राधिका महोबिया द्वारा विभिन्न संकुलों से आए टीएलएम का निरीक्षण कर अंक प्रदान किए गए। सभी निर्णायकों द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर शासकीय प्राथमिक शाला सरोरा के शिक्षक ईश्वर प्रसाद साहू के टीएलएम – झटपट पढ़ना सीखो, शासकीय प्राथमिक शाला कुकेरा की शिक्षिका सावित्री साहू के टीएलएम – कहानी (भाषा शिक्षण) , शासकीय प्राथमिक शाला डोमा की शिक्षिका पुष्पा शुक्ला के टीएलएम – अंकों का जादू, शासकीय प्राथमिक शाला तिवरैया की शिक्षिका गायत्री साहू के टीएलएम – एजुकेशनल सीडी तथा शासकीय प्राथमिक शाला सिलतरा की शिक्षिका संध्या दास के टीएलएम – अक्षर से वाक्य को 5 सर्वश्रेष्ठ टीएलएम के रूप में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। अन्य शिक्षकों द्वारा बनाए गए टीएलएम भी रोचक और ज्ञानवर्धक थे।

कार्यक्रम का संचालन बृजेन्द्र तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएलसी के ग्रुप लीडर प्रमोद ढोमने, रवि कुमार सिन्हा, अन्नपूर्णा पाटकर, जी मीनाक्षी राव, सुनिला फ्रेंकलिन, घनश्याम वर्मा, श्याम लाल ठाकुर सहित समस्त पीएलसी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दहेज प्रताड़ना मामले में बंद महिला बंदी ने फांसी लगाकर दी जान     |     रायसेन जिले में शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की अनदेखी या उपकार..     |     ठेका श्रमिकों को ईएसआई व ईपीएफ सुविधाएं नहीं, यूनियन ने की शिकायत     |     मंडीदीप में पानी संकट पर फूटा जनाक्रोश, नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन     |     दिनारा के वीरसरोवर तालाब व गुप्तेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षण से खुलेगा रोजगार का रास्ता, पूर्व पार्षद ने दूरदर्शन पर रखी मांग       |     उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री भोपाल में दो लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार     |     पति-पत्नी के विवाद में पति ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या     |     हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन      |     हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत      |     हमलाकर लूटने वाला आरोपित गिरफ्तार      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811