Let’s travel together.

जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा दशहरा,रायसेन में शिवराज सिंह चौहान होगे शामिल

0 100

धूम धाम के साथ निकलेगा झाकियों का चल समारोह

रायसेन दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

सी एल गौर रायसेन

प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दो अक्टूबर को विजयादशमी महापर्व के आयोजन को लेकर जिलेभर में गजब का उत्साह सनातन धर्म प्रेमियों के बीच देखा जा रहा है धूमधाम से दशहरा उत्सव मनाने के लिए सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा तैयारियां की गई है । इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले दशहरा उत्सव के मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांची विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी करेंगे वही विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन शामिल होंगी।

श्री हिंदू उत्सव समिति की ओर से दशहरा मैदान पर कार्यक्रम की व्यापक तैयारी की गई है, इस बार 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा, इस दौरान आम दर्शकों के सामने श्री राम रावण युद्ध की आकर्षक लीला का मैदानी मंचन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के हाथों से किया जाएगा। विजयादशमी के महापर्व पर शहर में मां जगदंबा की झिलमिलाती झांकियो का चल समारोह धूमधाम के साथ शहर के प्रमुख मार्ग से निकलेगा जो कि शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा । श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों से विजयादशमी के महापर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

आकर्षण का केंद्र रहेंगे जय महावीर, अरुण कुशवाहा धारण करेंगे मुखौटा

विजयदशमी महापर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में जय रघुवीर तेरी जय महावीर का मुखौटा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा, चली आ रही प्राचीन परंपरा के अनुसार नगर के बावड़ी पुरा स्थित श्री हनुमान मंदिर से जय महावीर समिति के तत्वाधान में विशाल शोभा यात्रा धूम धाम के साथ निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी जय महावीर,तेरी जय रघुवीर के जयकारों के साथ उत्साह पूर्वक शामिल होंगे। इस बार जय महावीर का मुखौटा अरुण कुशवाहा निवासी रामलीला मैदान धारण करेंगे।

इन स्थानों पर होगा दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन

शहर में चल समारोह के पश्चात मां जगदंबा की प्रतिमाओं का विसर्जन समीपस्त रीछन नदी, जाखा पुल, पगनेश्वर, आदि जल स्रोतों पर किया जाएगा। इस दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि दुर्गा भक्त प्रतिमाओं का विसर्जन आसानी के साथ कर सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाषा की मर्यादा का हो रहा चीरहरण- संजय मेहता     |     रायसेन जिले के दीवानगंज के छोटे से गांव सेमरी से निकली बेटी ने फतह किया विश्व की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट     |     राष्ट्र सेविका समिति विदिशा विभाग के सात दिवसीय प्रारम्भिक वर्ग का हुआ समापन     |     काले कुत्ते ने मचाया कोहराम: शिवपुरी में बच्चों-महिलाओं समेत 60 लोग घायल, सर्च जारी     |     भोपाल में दर्दनाक हादसा: इलेक्ट्रिक थेरेपी मैट में आग लगने से 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत     |     शिवपुरी में पानी के विवाद पर हिंसा: टैंकर कर्मी पर लोहे की बाल्टी से हमला, नाक फटी     |     साँची विधानसभा के ग्राम सगौर एवं आलमखेड़ा की घटनाओं पर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, उचित मुआवजे की मांग     |     शहरकाज़ी को लेकर उठे विवाद पर मसाजिद कमेटी का बड़ा खुलासा     |     सर्राफा दुकान से 26 लाख कीमत की सोने की करधौनी लेकर भागा लुटेरा , भागते में गिरा और पकड़ा गया     |     भिखारी ने जादू-टोने का भय दिखाकर महिला को ठगा,सोने के गहने लेकर हुआ रफूचक्कर      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811