Let’s travel together.

धरने के साथ नगर बंद आज 23 सितम्बर को,दूध चाय होटल भी रहेगी पूर्ण बंद

0 525

रेल रोको धरना आंदोलन चौथा दिन भी जारी रहा धरना , आज भी किसी जिम्मेदार ने ध्यान नहीं दिया

राजीव जैन ओबैदुल्लागंज रायसेन

रायसेन जिले मे भोजपुर विधानसभा क्षेत्र की रेलवे स्टेशन ओबैदुल्लागंज में यात्री ट्रेनों का स्टॉपेज बंद होने से क्षेत्र की जनता अत्यंत परेशान हो रही है , इसी परेशानी को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों द्वारा रेल रोको अभियान धरना प्रदर्शन आंदोलन कर रहे हैं ।
इसी क्रम में आज शुक्रबार को पूर्ण नगर बंद रहेगा।इस बंद के तहत चाय होटल पान दुकान सहित सभी दुकान पूर्ण बंद रहेगी।
इस समस्या को लेकर नगर वासियों के द्वारा भारत सरकार के रेल मंत्री , विदिशा लोकसभा क्षेत्र के सांसद , भोजपुर के विधायक आदि को ज्ञापन सौंप चुके हैं , लेकिन धरना आंदोलन कारियों का कहना है कि लोग अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं , मगर जनप्रतिनिधियों का अभी तक कोई अता पता नहीं है ।
ओबेदुल्ला स्टेशन पर पहले जो यात्री ट्रेने रुकती थी , लेकिन उन ट्रेनो को ओबैदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल में रेलवे विभाग ने बंद दी गई थी । नगर के सलकनपुर रोड तिगड्डे पर बृज के नीचे बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि एवं महिलाओं का संगठन धरना प्रदर्शन आंदोलन मैं भाग लेकर क्षेत्र की इस जटिल समस्या हेतु शासन प्रशासन से मांग कर रही है की ओबैदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर पूर्व में जो यात्रि ट्रेनें यहां रुकती थी उनको फिर से औबेदुल्लागंज रेलवे स्टेशन पर रोकने के आदेश जारी करें , जिससे भोजपुर क्षेत्र सहित दूरदराज के ग्रामीण जन ओबैदुल्लागंज स्टेशन से अपनी दूरदराज की यात्रा कर सकेंगे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811