Let’s travel together.

क़स्बा गढ़ी में नवरात्रि की धूम, दुर्गा जी की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

0 115

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले के ग़ैरतगंज तहसील के क़स्बा गढ़ी में इन दिनों नवरात्रि के पावन पर्व के चलते धार्मिक और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना हुआ है। पूरे कस्बे में भक्ति और उत्साह का माहौल है। श्रद्धालु नौ दिनों का व्रत रख रहे हैं और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और देवी जी की उपासना कर रहे हैं।

नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा जी की झांकियां स्थापित की गई हैं, जिनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ गरबा महोत्सव का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

क़स्बा गढ़ी में कुल चार स्थानों पर दुर्गा जी की स्थापना की गई है जिसमे रेंज मंदिर परिसर, राम-जानकी माता मंदिर (बस स्टैंड पर), खेड़ा पति माता मंदिर एवं मनकापुर टोला पर झांकियों की स्थापना की गई है।
इनमें से खेड़ा पति माता मंदिर की प्रतिमा विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सभी समितियों के युवा सदस्य और स्थानीय लोग पूरी श्रद्धा के साथ झांकियों की व्यवस्था और सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने अपनी दिनचर्या में योग को करें शामिल- स्वास्थ्य राज्यमंत्री      |     करो योग, रहो निरोग: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  राज्यपाल एवं विधायकों की उपस्थिति में गरिमामय योग अभ्यास कार्यक्रम संपन्न     |     मानस भवन में प्राकृतिक खेती पर मंथन, 2.96 लाख किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 23वीं किस्त     |     राशन चाहिए तो कराना होगा ई-केवाईसी, बिना सत्यापन बंद हो सकता है अनाज वितरण     |     आज  21 जून को दीवानगंज कर्क रेखा पर दिखेगा अनोखा नजारा, दोपहर 12 बजे गायब होगी परछाई, सैलानियों की उमड़ेगी भीड़     |     दीवानगंज स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आई महिला की मौत, 3 घंटे तक पटरी पर पड़ा रहा शव     |     दिव्य चिंतन::जब सामूहिक हत्याकांड के आरोपी स्वीकार्य हैं, तो सवाल उठाने वाले का बलिदान अस्वीकार्य क्यों ? -हरीश मिश्र      |     चढ़ावा चोरी: आस्था को बचाने ‘डिजीटल अर्पणम्’ अपनाएं !- अजय बोकिल      |     सजग पत्रकार राजकुमार केसवानी जी पर लिखे मोनोग्राफ का विमोचन     |     पशुपति नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811