Let’s travel together.

पहिया गड्ढे में आने के कारण बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरा, विदिशा रेफर

0 121

– कार नाना ढाबा के सामने गाय से टकराई

मुकेश  साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर हुए गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। यह गड्ढे काफी बड़े और चौड़े हो गए हैं इन गड्ढों को बचाने के चक्कर में वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी द्वारा गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है।
रविवार देर रात भोपाल से विदिशा जा रही कार क्रमांक एमपी 04 जेडबी 7219 जैसे ही नाना ढाबा के पास पहुंची तो एक गाय से टकरा गई। जिससे गाय घायल हो गई तो वही कार भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार कार चालक ने गड्ढे बचाने की कोशिश की तो सामने बैठी गाय से कार के सामने आने के कारण दुर्घटना हो गई। हालांकि कार में बैठे सभी लोग सुरक्षित है टकराने के कारण कार स्टार्ट नहीं हुई। दूसरे दिन कार चालक अपनी कार लेकर चला गया।
वहीं विदिशा से भोपाल की तरफ जा रहा बाइक सवार दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने तीन-चार गड्ढे बने हुए हैं उसको बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की सहायता से बाइक चालक को इलाज के लिए विदिशा भेजा गया जहां पर उसका इलाज जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |     परमाणु विनाश से बचने के लिए मानवता को बदलनी होगी अपनी दिशा : मुनि श्री चंद्र सागर     |     ब्रिक्स (BRICS) देशों के संस्कृति मंत्रियों का सांची दौरा संपन्न; भारत की 2000 वर्ष पुरानी बौद्ध विरासत से हुए रूबरू     |     ब्रिक्स देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अन्य डेलिगेट्स भारत की समृद्ध बौद्ध विरासत और स्थापत्य कला का किया अवलोकन     |     मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव आज रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन      |     खस्ताहाल सड़क को लेकर क्रांति सेना आक्रोशित,शीघ्र मरम्मत की मांग     |     पूर्वजों की धरोहर बचाइए, भविष्य सुरक्षित बनाइए: -मुनि श्री प्रमाण सागर     |     ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811