Let’s travel together.

यूपी में सबसे ठंडी के चलते आनलाइन चलेंगी 9th से 12th तक की कक्षाएं

110

यूपी में कड़ाके की ठंड के चलते रविवार को सबसे ठंडे रहे अयोध्या जिले के सभी स्कूल 14 जनवरी तक के लिए बंद घोषित कर दिए गए हैं। 9 से 12 तक की कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई आनलाइन होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।रविवार को तीन डिग्री सेल्शियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश का सबसे सर्द जिला रहा। इससे पहले वहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, घने कोहरे व शीतलहर की चेतावनी के बीच ठंड के मद्देनजर अगले 36 घंटे अहम हैं। इसी के आधार पर आगे का बदलाव निर्भर करेगा।

इन जिलों में रेड अलर्ट

रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव और कानपुर नगर में सोमवार सुबह लोगों को घने कोहरे और शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को ठंड से बचने और सावधान रहने की सलाह दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811