Let’s travel together.

शिवपुरी में रेत माफिया बेखौफ, अवैध उत्खनन की कार्रवाई करने गए रेंजर को बचाव में करना पड़ा हवाई फायर

0 108

– रेंजर के हवाई फायर के बाद भागा माफिया, दूसरी बार जेसीबी चाबी छीनी तो पुलिस बुलानी पड़ी

– कार्रवाई के दौरान शातिर बदमाश और हत्यारोपी बोला- मैं सजा काट चुका हूं जेसीबी छोड़ दो इसी में तुम्हारी भलाई है

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के करैरा में सिंध नदी व इससे लगे वन क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन धड़ल्ले से चल रहा है। इसी दौरान सामान्य वन मंडल की करैरा रेंज में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत के बाद जब कार्रवाई की गई तो यहां पर अवैध उत्खनन में लगा माफिया बौखला गए। इस कार्रवाई में जेसीबी जब्त करने से रोकने के लिए रेंजर सहित वन अमले पर बुरी तरह हावी हो गया। आत्मरक्षा में रेंजर के गोली चलानी पड़ी। इस दैरान रेंजर से रेत माफिया ने दुस्साहसपूर्ण अंदाज में आकर फिर रास्ता रोक लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ी वारदात माफियाओं द्वारा की जा सकती थी। इस दौरान माफिया ने रेंजर को धमकाया भी कहा कि जेसीबी छोड़ दो इसी में तुम्हारी भलाई है।

अवैध उत्खनन की शिकायत पर पहुंचा था वन अमला-

बताया जाता है कि अवैध रेत उत्खनन की सूचना पर करैरा रेंजर लक्ष्मण सिंह मीणा अपने स्टाफ के साथ बीरपुर बीट में पहुंचे। वन टीम को आता देख कासना नदी में अवैध रेत उत्खनन कर रहे चालक व अन्य लोग जेसीबी छोड़कर भाग निकले। माफिया ने जब्ती के डर से पनडुब्बी नदी में ही डुबा दी थी। रेंजर मीणा स्टाफ के साथ जेसीबी जब्ती में लेकर करैरा की ओर चल दिए। ढकुरई गांव में लाठी व डंडा लेकर खड़े लोकेंद्र रावत, कल्ली रावत ने अपने अन्य 2 साथियों ने रास्ता रोक लिया। कल्ली रावत ने हमला करने लाठी उठा ली। आत्मरक्षा में रेंजर को सर्विस रिवाल्वर से दो हवाई फायर करने पड़े। इसके बाद माफिया भाग निकले।

माफिया बेखौफ, दूसरे गांव में फिर रोक लिया रास्ता-

इस कार्रवाई के दौरान वन अमलाजेसीबी लेकर फिर आगे चल दिए तो टोरियाकलां गांव के पास फिर से रास्ता रोक लिया। माफिया ने जेसीबी की चाबी छीन ली। रेंजर ने डायल 112 व करैरा एसडीओपी को कॉल लगाया। करैरा और दिनाय थाने से पुलिस बल पहुंचा। दिनारा थाना प्रभारी भी पहुंचे और पुलिस सुरक्षा में जेसीबी को जब्त कराकर करैरा तक लाए। रेंजर मीणा की शिकायत पर करैरा थाना पुलिस ने दतिया जिले के ग्राम जनोरी निवासी कल्ली रावत और सहयोगी लोकेंद्र राक्त सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नदी किनारे मौके चल रहा है अवैध उत्खनन-

करैरा में सिंध नदी व इसके आसपास के इलाके में अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि वन अमले की कार्रवाई के दौरान कासना नदी किनारे रेत काफी मात्रा में डंप मिली है। जबकि माफिया के लोगों ने पकड़े जाने से बचने पनडुब्बी नदी के पानी में ही डुबो दी। वन अमला कम होने की वजह से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। हालांकि बाद में जिले से उड़नदस्ता दल बुलवाकर मौके पर भिजवाया गया।

10 साल की सजा काट चुका है धमकी देने वाला कल्ली-

बताया जाता है कि जनोनी निवासी कल्ली रावत ने एक युवक की हत्या कर दी थी। वह हत्या के जुर्म में 10 साल की सजा काट चुका है। हत्या के बाद भी उसने सबक नहीं लिया और रेत का अवैध उत्खनन करने लगा। आरोपी ने वन अमले को अपने अपराध का बखान करके डराने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर करैरा थाना प्रभारी टीआई विनोद छावई ने बताया कि जेसीबी ला रहे वन विभाग को रास्ते में रोका गया है। शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में दो नामजद सहित दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811