Let’s travel together.

मातृशक्ति के प्रति कैलाश विजयवर्गीय की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कांग्रेस का कड़ा विरोध

0 329

अनुराग शर्मा  सीहोर

भाजपा मंत्री द्वारा दिया गया शर्मनाक बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाला घोर पाप है-अपराजिता पाण्डे
सीहोर। कांग्रेस पार्टी द्वारा सीहोर जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता एवं कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता अपराजिता पाण्डे के मुख्य आतिथ्य में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस मौके पर अपराजिता पाण्डे ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि नवरात्रि के पावन अवसर पर, जब पूरा देश माँ दुर्गा की अराधनना में लीन है, वहीं माँ जो नारी शक्ति की प्रतीक है, शक्ति और सम्मान की देवी है, ऐसे में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा श्री राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी पर दिया गया शर्मनाक बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि बहन-भाई के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित करने वाला घोर पाप है। महिलाओं पर की गई विवादित और अवाध्य टिप्पणियाँ न केवल अपमानजनक हैं, बल्कि समाज की गरिमा को भी ठेस पहुँचाती हैं।
अन्होने आगे बताया कि कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कुछ महिलाएँ ऐसे वस्त्र पहनती हैं जिससे वे देवी स्वरूप न लगकर शूर्पणखा जैसी प्रतीत होती हैं।
विजयवर्गीय ने पूर्व में भी बयान दिया कि उन्हें कम कपड़े पहनने वाली अथवा पहनने वाली महिलाएँ पसंद नहीं। इतना ही नहीं, वे बार-बार पश्चिमी पहनावे की आलोचना करते हुए भारतीय संस्कृति की आड़ में महिलाओं की स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़े करते हैं।
यह पहला मौका नहीं है कैलाश विजयवर्गीय लगातार ऐसे बयान देते आ रहे हैं जो महिलाओं के अधिकारों, उनकी गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अपमान करते हैं। यह मानसिकता न केवल पुरानी और सामंती सोच को दर्शाती है, बल्कि एक मंत्री पद की गरिमा के भी विपरीत है।
भाजपा नेताओं की अमर्यादित टिप्पणियाँ बार-बार सामने आती हैं, लेकिन जब बहन-बेटियों पर अत्याचार होता है, तब वे चुप्पी साध लेते हैं। मध्यप्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आँकड़े भयावह हैं। बलात्कार, छेड़छाड़ और उत्पीडऩ की खबरें रोज अखबारों की सुर्खियाँ बनती हैं। भाजपा के शासनकाल में बहन-बेटियाँ असुरक्षित हैं।
बहन-बेटियों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी सतत् कटिबद्ध-राजीव गुजराती
प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि देश की हर बहन-बेटी के सम्मान और सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी कटिबद्ध है। हम माँ दुर्गा की शक्ति से भाजपा सरकार की महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेंगे और तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक महिलाओं को न्याय और सुरक्षा नहीं मिलती। बहन-भाई का पवित्र रिश्ता हमारी संस्कृति की रक्षा करेगा, और हम इसे कलंकित करने वालों को बख्शेंगे नहीं। हर भाई-बहन अपनी मर्यादा जानता है। मंत्री जी को महिलाओं को संस्कार सिखाने की जरूरत नहीं है। भाजपा मंत्री के अनरगल बयान मध्यप्रदेश की अस्मिता और नवरात्रि की पवित्रता पर हमला है।
मातृशक्ति के सम्मान में कांग्रेस पार्टी की माँग
कैलाश विजयवर्गीय तत्काल माँ दुर्गा के सामने झुककर सार्वजनिक माफी माँगें और बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का सम्मान करें। यदि माफी नहीं माँगी जाती, तो मुख्यमंत्री उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करें।

भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं का अपमान बंद हो, अन्यथा कांग्रेस पार्टी नवरात्रि की शक्ति से प्रेरित होकर सडक़ से सदन तक आंदोलन करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |     प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय रसायन शास्त्र को समृद्धशाली किया : डा. निघोजकर     |     सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811