विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
औबेदुल्लागंज पुलिस ने मंगलवार को प्रदेशव्यापी “मै हूं अभिमन्यु” अभियान की शुरुआत की, जिसके अंतर्गत तमाम पुलिस बल के साथ बाईक रैली निकाली गईं।

उक्त रैली नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई थाना प्रांगण पहुची। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुरुष समाज को जागरूक करना और महिला सुरक्षा और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम करना है। रैली में औबेदुल्लागंज एसडीओपी शीला सुराणा, थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह, मंडीदीप सतलापुर थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल उपस्थित रहा।