रामभरोस विश्वकर्मा मंडीदीप /औबेदुल्लागंज रायसेन
जनपद शिक्षा केंद्र औबेदुल्लागंज के 13 संकुल केन्द्रो के 310 स्कूलों में दिनांक 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को नव साक्षरों के लिए उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम
के अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन सभी स्कूलों में किया गया,, स्थानीय जनप्रतिनिधियों,,समाजसेवियों, नोडलों शिक्षकों एवं अक्षर साथियों के सहयोग से 11752 असाक्षरों को परीक्षा में शामिल कराया गया,, पूरे विकासखंड में सुबह से ही खुशी का माहौल था!नवसाक्षरों में उत्साह उमंग व परीक्षा में शामिल होने की बडी खुशी दिखाई दे रही थी!वहीं नोडल शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत भी किया!अधिकांश सामाजिक चेतना केन्द्रो पर देखा गया! कि बुजुर्गों के साथ घर के छोटे-छोटे बच्चे उनको परीक्षा दिलवाने लाए हैं!कोई बच्चा अपनी दादी को कोई अपनी नानी को कोई अपनी भाभी को कोई अपनी काकी को,, कोई अपनी मौसी को परीक्षा दिलवाने लाया है!बुजुर्ग और बच्चे सभी खुश दिखाई दे रहे थे!बच्चों ने बताया कि हमने इनको पढ़ना- लिखना जोड़ना- घटाना गुणा- भाग करना सिखाया है!परीक्षा के तुरंत बाद से ही शिक्षकों के द्वारा उनकी कापियों का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है! NILP app पर इनका परीक्षा परिणाम भी अपलोड किया जाएगा!सभी नोडलों के द्वारा परीक्षा परिणाम की एंट्री 20/09 /25 से ही प्रारंभ कर दी गई है!शिवनारायण चौहान विकासखंड शिक्षा अधिकारीसतीश कुशवाहा बीआरसी राधेश्याम नमचूरिया ब्लॉक सहसमन्वयक साक्षरता परब चंद चौरे ब्लॉक सहायक साक्षरता के द्वारा पिछले सप्ताह से ही परीक्षा के प्रचार -प्रसार का माहौल का निर्माण कराया जा रहा था!पूरे दिन मॉनिटरिंग टीम के द्वारा विकासखंड के अधिकांश परीक्षा केंद्रो का अवलोकन किया गया!निरीक्षण टीम में बीएससी नीलिमा मिन्ज, प्रदीप मिश्रा, सुभ्रमणी शर्मा,सीएसी रेणु सागर,, रानी यादव, भारती शर्मा, नितेश कौरव,सुनील रजावत,आभा यादव,अमीता मिश्रा,कमलेश रजक,हमीर सिंह मोहानिया,बलराम नागर,साकेत खरे,आदिल मोहम्मद,धर्मेंद्र धाकड़,चम्पालाल कीर, संकुल सहसमन्वयक लक्ष्मी नारायण चौहान, भगत विश्वकर्मा,डाँ ममता सिंह चौहान,मुस्ताक खान, राजकुमार शाक्य,संतोष पंडोलिया, अंकुश साहू,कंचन नागर ने भरपूर सहयोग किया।