Let’s travel together.

नशे की लत को हराएंगे,नशा मुक्त भारत बनाएंगे- उप मुख्यमंत्री अरुण साव

0 129

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ विधायक अनुज ने हजारों युवाओं के साथ ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के लिए दौड़ लगाई

सुरेंद्र जैन रायपुर 

रायपुर स्थित मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब से सुभाष स्टेडियम मोतीबाग तक उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ विधायक अनुज ने हजारों युवाओं के साथ सेवा पखवाड़ा के तहत ‘नमो युवा रन’ में भाग लेकर नशा मुक्त भारत के लिए दौड़ लगाकर स्वस्थ भारत के निर्माण का संदेश दिया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं खेल के ब्रांड एंबेसडर साथियों का सम्मान किया गया|
इस अवसर पर विधायक अनुज ने कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में युवा सक्रिय भूमिका निभाएं। लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी जितनी अधिक होगी, देश और प्रदेश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा।यह दौड़ केवल 3 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है। आपका जोश, उत्साह और ऊर्जा हमारे अधिकारियों और प्रशिक्षकों को प्रेरित करेगी। ये दौड़ युवाओं की मेहनत और संकल्प को दिखाती है। युवा नशे से दूर रहे और उज्जवल भविष्य के लिए दौड़ें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और देश के प्रति समर्पण हमें नए भारत का सपना दिखाता है। पिछले 11 वर्षों में मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। हमें कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण से नए भारत और विकसित भारत का सपना साकार करना है।

मैराथन जैसे आयोजन युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। एक स्वस्थ युवा स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। हमारी विष्णु देव जी कि सरकार मैराथन जैसे कार्यक्रमों से युवाओं को नशे से बचाने की कोशिश कर रही है। अगर कोई युवा नशे में फंस जाता है, तो पूरा परिवार गरीबी में धंस जाता है। इससे देश के विकास पर भी असर पड़ता है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर देश के 75 स्थानों पर नमो युवा रन का आयोजन किया गया। इसी के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में भी नमो युवा रन का आयोजन हुआ है, दोनों शहरों में प्रदेश के हजारों युवाओं ने स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण के लिए दौड़ लगाई। खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में युवाओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विधायक अनुज शर्मा,मोतीलाल साहू , पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,भाजयुमो प्रदेश प्रभारी श्री आलोक डंगस,भाजयुमो अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा,सहित निगम एवं विभाग अध्यक्ष, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |     सांची सहकारी संस्था की वार्षिक आमसभा में अहम फैसलों पर लगी मुहर     |     स्कूलों में 15 दिन का प्रारंभिक सैनिक प्रशिक्षण अनिवार्य हो : राष्ट्रीय सैनिक संस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811