Let’s travel together.

ग्राम पंचायत पंदरभटा में भ्रष्टाचार का आरोप ग्रामीण की लिखित शिकायत

0 164

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

ग्राम पंचायत पंदरभटा  में सहायक सचिव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है कि सहायक सचिव द्वारा योजनाओं की राशि निकालकर कार्य नहीं किए गए।सहायक सचिव राम कुमार शर्मा के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है
ग्रामीणों का कहना है कि श्रीराम अहिरवार और जवाहर यादव के खेतों में तालाब निर्माण के लिए राशि निकाली गई, लेकिन मौके पर तालाब नहीं बनाया गया। सरपंच को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है कि आखिर किसने गड्ढा खोदा और राशि कहाँ खर्च की गई।

इसी तरह जल गंगा योजना के तहत रिचार्ज पिट बनाने के लिए भी किसानों के नाम से राशि निकाली गई, लेकिन खेतों में पिट का निर्माण नहीं हुआ। इसमें जिन किसानों के नाम सामने आए हैं उनमें दीपेश आत्मज कमलेश, उदयराज आत्मज बद्री प्रसाद, इंदर आत्मज भैयालाल, वीर सिंह आत्मज हुकुम सिंह, कमल सिंह आत्मज हुकुम सिंह तथा नागा बाबा के कुएं के पास भी राशि निकाली गई, लेकिन वास्तविक कार्य नहीं किया गया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मजदूरों की मजदूरी की राशि में भी गड़बड़ी की गई, और हितग्राहियों को पूरा लाभ नहीं मिला।
सहायक सचिव राम कुमार शर्मा के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है
गांव के सरपंच का कहना है कि उन्हें इन कामों की कोई जानकारी ही नहीं दी गई। ग्रामीणों का साफ आरोप है कि इन सभी अनियमितताओं के लिए सहायक सचिव ही सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांग्रेस सेवा दल ने निकाली रैली किया ध्वाजारोहण      |     सूखा करार मे बडे स्तर पर चल रहे वेश्यावृत्ति को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रभारी के नाम सौंपा ज्ञापन      |     लूट की वारदात करनेवाले लुटेरों को तत्काल पकडऩे मे पुलिस को मिली बडी सफलता     |     लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811