Let’s travel together.

संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता- डॉ.चौधरी

0 170

– भाजपा की नवगठित मंडल कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए विधायक डा. प्रभुराम चौधरी

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

नवगठित मंडल के पदाधिकारी, सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता प्राण प्रण से संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का कार्य इस दौरान किया जावे। भाजपा स्थापना दिवस, अंबेडकर जयंती आयोजन एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के दौरे की तैयारियां भी पूरी करें।
गैरतगंज के मातृ श्री गार्डन में आयोजित भाजपा की नवीन मंडल कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए यह बात क्षेत्रीय विधायक डा. प्रभुराम चौधरी ने कही। उन्होंने नवगठित मंडल पदाधिकारियों, सदस्यों व कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी जीत का आधार है। अतः सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत बनाएं।

विधायक ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की रीति नीति एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं तथा उनसे लोगों को लाभान्वित करें ताकि भाजपा की जनता के हित की भावना को साकार रूप मिल सके। डा. चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ होते हैं अतः कार्यकर्ताओ की भावना का पार्टी में पूरा सम्मान है। उन्होंने नवगठित मंडल के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया। विधायक ने 6 अप्रैल के भाजपा स्थापना दिवस, राम नवमी, केंद्रीय कृषि मंत्री के कार्यक्रम तथा 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारी में भी जुट जाने का आग्रह किया। बैठक को नगर मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने भी संबोधित करते हुए संगठन मजबूत करने की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नप अध्यक्ष जिनेश सिंघई, नप उपाध्यक्ष अशोकसिंह ठाकुर, अमन सक्सेना, नरेंद्र पटेल, रामकृपाल श्रीवास्तव, महामंत्री प्रवेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल अहिरवार, माया साहू, मानसिंह भूरा, आशीष जैन, नवीन व्यास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811