Let’s travel together.

बाल कल्याण समिति एवं संयुक्त विभागों की टीम ने  12 बाल श्रमिक मुक्त कराए

0 291

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन में गुरुवार को जिला बाल कल्याण समिति, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, कृषक सहयोग संस्थान आदि विभागों की संयुक्त टीम ने नगर के विभिन्न स्थान और प्रतिष्ठानों पर जाकर बाल श्रमिको के मामले सघन निरीक्षण किया, इस दौरान संयुक्त टीम ने 12 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। संयुक्त टीम द्वारा की गई छापामार कार्रवाई से बाल श्रम कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कम मच गया है।

जानकारी के अनुसार छापामार कार्रवाई करने बाजार में निकली संयुक्त टीम में बाल कल्याण समिति अध्यक्ष आदित्य चावला, सदस्य श्रीमती ममता पटेल, अमीषा चतुर्वेदी, एसडीओपी प्रतिभा शर्मा, बाल कल्याण अधिकारी श्रेया विश्वकर्मा,महिला थाना प्रभारी निशा अहिरवार,एसजेपीयू ज्योति पटेल, श्रम विभाग महिला बाल विकास विभाग,श्रम आर के श्रीवास्तव,महिला बाल विकास विभाग और कृषक सहयोग संस्थान से निदेशक डॉ एच बी सेन एवं अनिल भंवरे सम्मलित रहे।

संयुक्त टीम द्वारा बालश्रमिकों को रेस्क्यू करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ दल बनाकर चिन्हित स्थानों एवं अन्य बालश्रम संभावित स्थानों पर छापामार कार्यवाही की गई थी जिसमें 12 बाल श्रमिक मुक्त करवाए गए यह सभी बाल श्रमिक सागर रोड,कामधेनु परिसर की दुकानों ,गंज बाजार,महामाया चौक , तथा पूर्व से चिन्हित स्थानों पर रेस्क्यू किए गए हैं सभी बच्चे जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष 17 नंबर फार्म द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें समझाइश देकर उन्हें स्कूल नियमित जाने के लिए कहा गया है, 2 बच्चों को स्पांसर शिप योजना में जोड़ने के लिए कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811