Let’s travel together.

बाड़ी के नयागांव खुर्द से बालक के अपहरण का मामला ::महज़ 15 घंटे में पुलिस ने सुलझाया

0 312

दीपक कांकर रायसेन
रायसेन जिले की पुलिस ने एक सफलता अर्जित की हे। जिले के बाड़ी के नयागांव खुर्द एक 5 वर्षीय बालक के अपहरण का मामला महज़ 15 घंटे में सुलझा लिया हे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया।
पुलिस ने अपहरण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बालक सकुशल बरामद किया हे।आरोपी ओबेदुल्लागंज का रहने वाला हे तथा उसके विरुद्ध औबेदुल्लागंज सहित मंडीदीप,बरेली,सुल्तानपुर पुलिस थाने में कई अपराधिक मामले दर्ज हे। अपहृत बालक की बरामदगी के लिए डीआईजी श्री प्रशांत खरे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे (प्रभारी पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में, एवं एसडीओपी बरेली श्री कुँवर सिंह मुकाती (प्रभारी एसडीओपी बाड़ी) के नेतृत्व में आरोपी एवं बालक की तलाश हेतु पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला ने सात टीमें बनाई थी साथ ही पुलिस महानिरीक्षक होशंगाबाद रेंज ने तीस हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि आदर्श धानक उर्फ आदर पिता हीरेन्द्र धानक उम्र लगभग 05 वर्ष, निवासी नयागांव खुर्द, थाना बाड़ी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई।पुलिस ने बालक की गुमशुदा होने की शिकायत मिलने के बाद रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया।पुलिस टीमों ने खेत, नदी, जंगल, तालाब व अन्य सभी संभावित स्थानों पर तलाश की।इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अपहृत बालक स्कूटी पर दिखाई दिया हे।इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई।तकनीकी साधनों एवं ह्यूमन इंटेलिजेंस का समन्वय कर सुराग प्राप्त किए गए।
सतत् प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप घटना के महज़ 15 घंटे के भीतर अपह बालक को बम्होरी रोड से आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ कमल फास्ट पिता सुरेश वाल्मीकि निवासी इमलिया, हाल उमरिया, थाना ओबेदुल्लागंज, जिला रायसेन को गिरफ्तार किया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811