Let’s travel together.

समस्तपुर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर एक करोड़ हनुमान चालीसा पाठ और एक लाख सुंदरकांड का होगा आयोजन

0 177

– धार्मिक आयोजन में जुटेंगे हजारों लोग

– 4 सितंबर से ध्वाजा पूजन से आयोजन होगा प्रारंभ

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के पोहरी तहसील के अंतर्गत देवरी फाटक के सामने स्थित ग्राम पंचायत समस्तपुर में प्राचीन मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर 4 सितंबर से एक करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ और एक लाख सुंदरकांड का आयोजन होगा। यह धार्मिक आयोजन प्राचीन बाणगंगा धाम तीर्थ क्षेत्र के महामंडलेश्वर महंत श्री नारायणदास जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण जुटेंगे। देश में सुख शांति, आने वाले संकट के निवारण और सनातन धर्म के प्रचार के उद्देश्य यह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

मंदिर पर एक करोड़ हनुमान चालीसा पाठ और एक लाख सुंदरकांड –

प्राचीन बाणगंगा धाम तीर्थ क्षेत्र के महामंडलेश्वर महंत श्री नारायणदास जी महाराज ने बताया कि 4 सितंबर से ध्वाजा पूजन से यह आयोजन प्रारंभ होगा जिसमें एक करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ और एक लाख सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए कम से कम 6 महीने की अवधि निर्धारित की गई है। तीर्थ क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों व समस्त धर्मप्रेमियों को इस धार्मिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

ध्वजा पूजन से होगा कार्यक्रम प्रारंभ –

महामंडलेश्वर महंत श्री नारायणदास जी महाराज ने बताया कि 4 सितंबर को ध्वाजा पूजन से यह कार्यक्रम समस्तपुर स्थित मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगा। इसके बाद यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा। जब तक जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है वह पूरा नहीं हो जाता। महामंडलेश्वर महंत श्री नारायणदास जी महाराज ने बताया कि इस समय पूरे विश्व के साथ- साथ भारत पर भी संकट है। इस संकट को दूर करने, समस्त प्राणियों की भलाई के उद्देश्य से यह धार्मिक आयोजन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नमो हरित नगर’ अभियान बना जनआंदोलन, रायसेन में जनप्रतिनिधियों से लेकर विद्यार्थियों तक ने लगाए पौधे     |     विश्व बाघ दिवस पर वन मंडल कार्यालय रायसेन द्वारा राइड फॉर टाइगर वाहन रैली निकाल कर बाघों के संरक्षण का दिया संदेश     |     सरस्वती साइकिल योजना में हो रहा भ्रष्टाचार,कांग्रेस का आरोप      |     खड़ी बाइक में लगी भीषण आग,जलकर हुई खाक     |     पत्रकारों और अधिकारियों ने किया पौधरोपण     |     कान्वेंट स्कूल में चाकूबाजी, फुटबॉल विवाद ने लिया हिंसक रूप; 12वीं के छात्र पर 10वीं के छात्र ने किया हमला     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर तुलसी मानस प्रतिष्ठान के स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल     |     आईटीएम हॉस्पिटल में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया आधुनिक ओटी, सीटीवीएस आईसीयू और सीसीयू का लोकार्पण      |     आरोन में मुनिश्री के साथ कथित अभद्रता पर जैन समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |     महावीर नहीं, वर्धमान जयंती मनाएं : निर्यापक मुनिश्री अभय सागर महाराज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811