Let’s travel together.

नाबालिग के अपहरण,दुष्कर्म का 5 साल से फरार आरोपित गढाकोटा से गिरफ्तार

0 398

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

नाबालिग का अपहरण कर बंधक बनाकर दो माह तक दुष्कर्म करने वाले विभिन्न धाराओं में वांक्षित 5 साल से फरार इनामी बदमाश को बीती रात सागर जिले के गढाकोटा से एसपी पंकज पांडे के आदेशानुसार , थानाप्रभारी राजीव उइके के नेतृत्व में एएसआई राधेश्याम रघुवंशी , आरक्षक जितेंद्र सिंह , शौरभ राजपूत , राहुल मिश्रा की टीम ने गढाकोटा बस स्टैंड के पास एक निर्माणधीन मकान में काम करते हुए धरदबोचा।पुलिस टीम जाहर सिंह शिल्पकार को हिरासत में लेकर बेगमगंज आई।
घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम गोपालपुर से 26 वर्षीय युवक एक 16 वर्षीय नाबालिग को 21 अक्टूबर 2020 की रात में अपह्रत कर ले गया था और करीब दो माह तक उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित जाहर सिंह शिल्पकार 26 वर्ष पिता दुलीचंद शिल्पकार निवासी गोपालपुर को पुलिस ने गिरफ्त करने के लिए विदिशा जिले में उसके एक रिश्तेदार के जहां छापामारी कर नाबालिग को बरामद किया था। तब आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था ओर तभी से फरार चल रहा था।

तब पुलिस ने गृहभेदन ,अपहरण , दुष्कर्म , पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में आरोपित जाहर सिंह शिल्पकार के खिलाफ अपराध क्र. 171 / 20 एवं अप. क्र. 318 / 20 दर्जकर नाबालिग को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया था।
विवेचना उपरांत आरोपित का फरारी में चालान अपर सत्र न्यायालय में पेश कर दिया था।तभी से प्रकरण में न्यायालय में सुनवाई जारी थी।
अपर सत्र न्यायालय द्वारा फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बेमियादी गिरफ्तारी स्थाई वारंट जारी किया था।पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा फरार आरोपित पर दो हजार घोषित किया गया था।
आरोपी को पॉस्को एक्ट अपर सत्र न्यायालय में पेश किया गया । अपर सत्र न्यायाधीश सचिन द्विवेदी ने उसको जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811