Let’s travel together.

राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

0 672

– मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री रहे मौजूद

युवा अपनी उर्जा के जरिए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं- प्रहलाद भारती

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारतीय ने कहा है कि युवा अपनी उर्जा के जरिए राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं और देश को आगे ले जाने का काम करें। राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने यह बात शिवपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ मौके पर कही। इस मौके पर श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में जो युवा भाग ले रहे हैं उनका शिवपुरी में स्वागत है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवा नेतृत्व विकास को लेकर आवश्यक बातें सीखें वह अपने जीवन में उसे उतारें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।


राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से शुरू हुआ है। इस शिविर का आयोजन 7 मार्च से 13 मार्च तक किया जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम मुख्य अथिति के रूप में मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारतीय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अविनाश तिवारी ने की। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल विशिष्ट अथिति के रूप में उपस्थित रहे। इस सात दिवसीय शिविर में मध्यप्रदेश के सातों विश्वविद्यालयो के 52 जिलों के चुने हुए 650 छात्र छात्राए भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर शिवपुरी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सतनवाड़ा के संचालक डॉ राकेश सिंघई, प्रो.एसएस खंडेलवाल व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नाले पर अतिक्रमण से नमो नगर कॉलोनी और रेलवे स्टेशन रोड में जलभराव       |     शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले  03 गिरफ्त में,घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त     |     पुस्तक दान महादान अभियान का शुभारंभ     |     अभिनेता व विधायक अनुज शर्मा को मिला एक्टिंग आइकॉन अवॉर्ड’     |     गायत्री शक्तिपीठ में न्यायाधीशों ने किया औषधीय पौधरोपण     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर शिवपुरी में बैंक कर्मियों का प्रदर्शन       |     शांत , गंभीर , सशक्त और सतत् सक्रिय सांसद हैं हिमाद्री सिंह     |     तेज बारिश में डोला घाट की पुलिया की मिट्टी बही,यातायात हुआ बाधित     |     स्कूल की ‘मां की बगिया’ बनी पर्यावरण संरक्षण की पाठशाला, बच्चों ने तैयार किए 200 पौधे     |     पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल सेमरा में छात्र परिषद चुनाव संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811