Let’s travel together.

11 केवी बिजली लाइन से टकराया ऑटो, तो मुरम से बड़ा डंपर धान के खेत में पलटा, अन्य घटना में अज्ञात वाहन ने गाय के झुंड पर वाहन चढ़ाया 

0 131

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

हाईवे 18 पर स्थित पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के सामने 11 केवी बिजली लाइन से टकराया ऑटो, दूसरी घटना में मुरम से बड़ा डंपर धान के खेत में पलटा, तीसरी घटना में अज्ञात वाहन ने गाय के झुंड पर वाहन चढ़ाया पुश की मौत  दीवानगंज।  बुधवार सुबह 5  बजे के लगभग  भोपाल विदिशा हाईवे 18 पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दीवानगंज के सामने  इंदौर से टमाटर की कैरेट भरकर गंजबासौदा जा रहा ऑटो क्रमांक एमपी 19 जीए 5889 गाय से टकराने के बाद रोड से नीचे उतारते हुए 11 केवी की लाइन से जा टकराया। जिससे जोरदार धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

ऑटो ड्राइवर अजब सिंह बघेल निवासी इंदौर ने बताया कि में  इंदौर से टमाटर की कैरेट भरकर गंजबासौदा जा रहा था जैसे ही दीवानगंज हाई स्कूल के सामने पहुंचा तो एक गाय अचानक मेरे ऑटो के सामने आ गई। गाय को बचाने की कोशिश की लेकिन गाय का सिंग ऑटो से टकरा गया।  जिससे गाय का सिंग टूट गया और मेरा ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया।  वह तो गनीमत रही कि मेरे ऑटो की ऊपर वाली बॉडी बिजली के खंभे से टकराई जिससे ऑटो रुक गया। हालांकि बिजली का खंबा टेढ़ा हो गया।  अगर खंबे से ऑटो नहीं टकराता तो ऑटो 5 फीट गहरी खाई में जाकर पलट जाता जिससे मेरा बचना नामुमकिन था।

वहीं दूसरी घटना सेमरा छोला रोड पर हुई। जब एक ट्रक पीली मुरम लेकर सेमरा गांव जा रहा था। तभी सामने से एंबुलेंस आ गई एंबुलेंस को बचाने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को साइट में किया तो ट्रक के दोनों पहिए मिट्टी में धंस गए जिससे ट्रक अनियंत्रित होते हुए धान के खेत में पलट गया। वह तो गनीमत  रही कि ड्राइवर क्लीनर ट्रक के नीचे नहीं आए और एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई।  हालांकि दोनों ही घटना में ड्राइवर को मामूली सी चोट आई है। सेमरा रोड पर ट्रक पलटने की या दूसरी घटना है इससे पहले भी एक पत्थर की चूरी से भरा डंपर पलट गया था। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में नया रोड सेमरा का बना है। ठेकेदार द्वारा रोड की साइटों को सही नहीं भरा है जिससे आए दिन डंपर पलट रहे हैं। वहीं तीसरी घटना मिलिट्री कैंप के सामने हुई। जहां पर अज्ञात वाहन ने पशु के झुंड पर वाहन चढ़ा दिया। जिससे दो पशु की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह पशुओं को कुत्ते नोचते हुए नजर आए।

बता दे की भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है रोज कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। एक दिन पहले भी हाईवे 18 पर दो दुर्घटनाएं हुई थी आज फिर तीन दुर्घटनाएं हो गई। सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं रोड का सकड़ा  होना और रोड पर बैठे हुए पशुओं के कारण होना है। बारिश के समय में हाईवे 18 पर स्थित बालमपुर घाटी, दाल मिल चौराहा, फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज, कुलहड़िया और कर्क रेखा, और बिजली घर आदि जगहों पर पशुओं का झुंड बैठा रहता है जो दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811