Let’s travel together.

भयमुक्त होकर डालें वोट पुलिस आपके साथ है:थाना प्रभारी

0 245

चुनावों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

आगामी चुनावों को शांति पूर्ण तरीके से कराने को लेकर सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह पाल ने शुक्रवार को थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक जिनमें शेर सिंह राजपूत, बबलू पठान, नीरज जैन बंटी भैया, बल्लभ अग्रवाल, श्रवण मालवीय, संजीव यादव, रघुवीर मीणा, किशन मीणा, प्रदीप यादव, मकसूद मंसूरी, प्रीतम मालवीय, हमजा जाफरी सहित वरिष्ठ पत्रकार अदनान खान मौजूद थे। शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि आगामी जिला पंचायत, जनपद पंचायत व सरपंच के चुनाव क्षेत्र में शांति पूर्ण तरीके से कराए जाना हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य नागरिकों से बोला कि संविधान में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। आपके वोट के माध्यम से ही आपका जनप्रतिनिधि चुना जाएगा। अगर आप वोट नहीं करोगे तो आप अपने अधिकार से वंचित तो होंगे ही साथ ही ऐसे व्यक्ति का चुनाव आप नहीं कर सकोगे जिसे आप अपने लिए अच्छा और ईमानदार मानते हैं। भयमुक्त होकर मतदान करो, पुलिस आपके साथ हैं। यह बात शुक्रवार को बैठक में सभी को समझाइश देते हुए कहीं। और किसी लोभ लालच में आए बिना भयमुक्त होकर मतदान करें, पुलिस आपके साथ हैं। इस दौरान थाना प्रभारी ने गणमान्य नागरिकों से समस्याएं भी सुनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811