Let’s travel together.

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

0 108

श्री गणेश उत्सव, डोल ग्यारस आदि त्यौहार को लेकर हुआ विचार विमर्श

सी एल गौर रायसेन

स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई जिसमें मुख्य रूप से अनुविभागीय अधिकारी मनीष शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती प्रतिभा शर्मा, तहसीलदार एच एन मांड्रे, टी आई नरेंद्र गोयल, यातायात प्रभारी लता मालवीय, शशिकांत आदि अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम मनीष शर्मा ने शांति समिति के सदस्यों और धार्मिक संगठनों के सदस्यों से आगामी त्यौहारों को लेकर सुझाव मांगे।

इस अवसर पर बैठक में मौजूद श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया ने अधिकारियों को आगामी त्योहारों के बारे में विस्तार के साथ आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराया। बैठक में जैन बिंदुओं को लेकर चर्चा की गई उनमें मुख्य रूप से झांकि स्थलों पर लाइट की स्थाई सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवानों की तैनाती, डोल ग्यारस पर निकलने वाली शोभायात्रा, गणेश प्रतिमा विसर्जन, नगर में सड़कों में हो रहे गड्ढों की मरम्मत करवाना, शहर में साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसडीएम मनीष शर्मा ने संबंधित लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग के अधिकारियों को आगामी त्योहारों के संबंध में सुचारू व्यवस्थाएं बनाने के लिए निर्देशित करने की बात कही। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि गणेश प्रतिमाओं की झांकी विद्युत तारों के नीचे न लगाए, सभी शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाए, आयोजनों को लेकर पुलिस जवान पूरे समय निगरानी रखेंगे। बैठक में श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल चौरसिया, राजेंद्र सिंह राठौर, मीडिया प्रभारी सीएल गौर, अशोक सोनी, पार्षद राहुल परमार, कैलाश ठाकुर, सुरक्षा समिति के मुकेश शर्मा सहित शांति समिति के अनेक सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811