Let’s travel together.

प्रफुल्लचन्द्र राय ने भारतीय विज्ञान को समृध्द किया – डा निघोजकर

0 161

इंदौर । महाराजा रंजीत सिंह कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल साइंसेस में मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल के सहयोग से रसायन शास्त्र के जनक आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय की जयंती से कैमफेस्ट 2025 की शुरुआत हुई।

प्राचार्य डा आनंद निघोजकर ने कहा कि आचार्य प्रफुल्लचंद्र रे ने रसायन के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनके मौलिक आविष्कारों ने भारतीय विज्ञान को दुनिया में प्रतिष्ठित किया।

डा पुष्पेन्द्र दुबे कहा कि आचार्य प्रफुल्लचंद्र रे का स्वदेशी चिन्तन आज भी प्रासंगिक है। इंदौर की स्वदेशी प्रदर्शनी में उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग का आह्वान किया था। प्रारंभ में डा दीपक शर्मा ने आचार्य प्रफुल्लचंद्र रे के जीवन कार्यों की जानकारी दी। डा लाल कुमार ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर प्रो महिमा जैन, प्रो शिफा गोयल, प्रो गीता सूरी, डा सुप्रिया बंडी, डा दीप्ति बडजात्या, डा मितेश चौधरी, डा निलेश मंडलोई, अश्विनी पाठक, विनय श्रीवास्तव एवं संजुला वर्मा सहित अनेक प्राध्यापक और विद्यार्थी कुलदीप नायक, जया सिसोदिया उपस्थित थे।

आगामी 28 से 30 अगस्त तक स्कूल एवं महाविद्यालय विद्थार्थयों के लिए रसायन विज्ञान आधारित अनेक स्पर्धाएं आयोजित की गयी हैं। संचालन प्रो दीपांशु पांडे ने किया। आभार प्रो सीमा शिंत्रे ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री  हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शुरू किया राष्ट्रव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’     |     किसानों की सहमति के बिना खेतों में टावर निर्माण तत्काल रोका जाए- अजय सिंह     |     लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लकी ड्रा से स्कूटी वितरित     |     पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811