Let’s travel together.

छात्राओं की समस्या का नगरपालिका ने किया समाधान

0 87

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

महाराणा प्रताप रोड़ पर दोनों तरफ फैले अतिक्रमण में लगी 30 दुकानों पर होने वाली भीड़ से आवागमन अवरुद्ध होने के कारण पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं बहुत परेशान थी , जिनकी आए दिन शिकायत प्राचार्य को छात्राएं एवं अभिभावकों द्वारा की जाती थी।
प्राचार्य द्वारा नगरपालिका प्रशासन को इसकी शिकायत जनसुनवाई में की गई कि विद्यालय के सामने वाली महाराणा प्रताप सड़क के दोनों किनारे पर लगी दुकानों के कारण अव्यवस्था बढ़ने से भीड़ हो रही है जिससे छात्राओं को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। अतिक्रमण को हटाने के लिए प्राचार्य द्वारा जनसुनवाई में आवेदन देकर गुहार लगाई थी।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय में प्रतिदिन आने वाली 1800 छात्राएँ अध्ययनरत हैं। विद्यालय के गेट के पास फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण छात्राओं के आने-जाने में बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। ।इस समस्या के कारण आए दिन छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

प्राचार्य द्वारा की गई शिकायत पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नपा के अतिक्रमण अमले को कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देश मिलते ही अमला मौके पर पहुंचा और गेट के पास लगी अवैध दुकानों व ठेलों को हटाया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि आगे से विद्यालय परिसर के सामने अतिक्रमण न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई में मिली इस त्वरित कार्रवाई से विद्यालय प्रबंधन और छात्राओं में खुशी है ।
अभिभावकों का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए सही कदम उठाया गया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811