Let’s travel together.

ऊर्जा मंत्री से सफाई मंत्री बने प्रद्युमन तोमर, जिला अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे तो टॉयलेट में मिली गंदगी खुद साफ करने के लिए जुट गए

0 75

– अपने हाथों से की सफाई

– शहर में सफाई व्यवस्था देखने के लिए गए तो गंदगी देखकर नगर पालिका एचओ को माला पहनाई और कहा इस बार माला पहनाई है अगली बार गंदगी मिली तो विदा कर दूंगा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को शिवपुरी जिले में सफाई मंत्री बनना पड़ा। मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर शिवपुरी जिले का प्रभार है। मंगलवार को जब मंत्री तोमर जिला अस्पताल के निरीक्षण लिए गए तो यहां पर उन्हें टॉयलेट में गंदगी और बदबू मिली। इस पर वह ऊर्जा मंत्री से सफाई मंत्री बन गए। जिला अस्पताल में अपने निरीक्षण के दौरान टॉयलेट में गंदगी और बदबू मिलने पर मंत्री श्री तोमर ने नाराजगी जाहिर की और अपने हाथों से यहां के टॉयलेट और अन्य जगह की गंदगी को साफ करने के लिए जुट गए। ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यहां पर सफाई का विशेष ध्यान रखें।

शहर में गंदगी मिली नगर पालिका के एचओ को पहना दी माला-

शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जब शिवपुरी शहर के गुरुद्वारा के पास में स्थित लुहारपुरा पुलिया पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो यहां पर कचरे का ढेर देखकर गाड़ी रूकवाई और फावड़ा उठाकर खुद सफाई करने के लिए जुट गए। यहां पर स्थानीय नागरिकों ने प्रभारी मंत्री से शिकायत करते हुए बताया कि यहां पर नियमित साफ सफाई नहीं होती। इलाके में गंदगी का आलम है। इस पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने नगर पालिका में सफाई व्यवस्था के प्रभारी और एचओ योगेश शर्मा को बुलाया और उन्हें इस अव्यवस्था पर माला पहना दी और कहा कि आज मैं आपका सम्मान कर रहा हूं लेकिन कल मैं आपको विदा कर दूंगा। इसलिए यहां पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें मेरी बात को गंभीरता से लेना।

जिला अस्पताल में मीडिया पर रोक का मामला प्रभारी मंत्री के सामने उठा-

शिवपुरी के जिला अस्पताल में इस समय अव्यवस्था का माहौल है। एक आदिवासी महिला की डिलीवरी यहां पर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने हो गई। इसके अलावा यहां पर चलते एक कुपोषित बच्चे की भी मौत हो गई थी। लगातार अस्पताल में व्याप्त अवस्थाओं को लेकर मीडिया में मामले सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा बीते दिनों यहां पर पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। यहां पर वीडियो और फोटो लेने पर भी पत्रकारों को अस्पताल की सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोका गया। यह मामला शिवपुरी के कलेक्टर के समक्ष भी उठा लेकिन इसके बाद मंगलवार को जब प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे तो यहां पर भी यह मामला उठा। पत्रकारों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि अस्पताल में मीडिया कर्मियों के आने पर रोक है क्या। तो प्रभारी मंत्री ने कहा कोई रोक नहीं है। इस दौरान जिला अस्पताल में व्याप्त अवस्थाओं का मामला पत्रकारों द्वारा प्रभारी मंत्री के समक्ष उठाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811