Let’s travel together.

आईटीबीपी जवान की मौत के बाद सैलरी पैकेज से मिली 10 लाख की आर्थिक सहायता

0 167

– एसबीआई बैंक की मदद से आईटीबीपी जवान के परिवारजनों को मिली आर्थिक मदद

– एसबीआई बैंक मैनेजर ने 15 दिन में क्लेम मंजूर किया

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) गुरुद्वारा शाखा एक आईटीबीपी जवान की असमय मृत्यु पर सैलरी पैकेज के क्लेम को जल्द मंजूर कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की। इस मदद के तहत 15 दिन में ही आईटीबीपी जवान की मृत्यु के पश्चात क्लेम सेटल किया गया और उनके परिवार को 10 लाख रुपए का क्लेम मंजूर कर इसका चेक प्रदान किया गया। इस चेक को प्रदान करते वक्त एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ज्योति रंजन, मुख्य प्रबंधक आशीष दुबे, सहायक प्रबंधक परमाल सिंह, मुख्य प्रबंधक अविनाश यादव, संजय वर्मा सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय स्टेट बैंक गुरुद्वारा चौक शाखा के मुख्य प्रबंधक अविनाश यादव ने बताया कि शिवपुरी आईटीबीपी केंद्र में पदस्थ जवान जनवेद सिंह जाटव का बीते दिनों निधन हो गया था। जवान की सैलरी पैकेज के अंतर्गत 10 लाख रुपए का क्लेम 15 दिन में मंजूर किया गया। बैंक ने इस क्लेम की राशि का 10 लाख रुपए का चेक सोमवार को उनके परिवारजनों को दिया गया। यह बीमा राशि आईटीबीपी जवानों के लिए सैलरी पैकेज के तहत दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811